{"_id":"60db46798ebc3e4cd97ba7b9","slug":"grp-arrested-one-with-silver-ballia-news-vns5976644147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने पकड़ा साढ़े आठ किलो चांदी का आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी ने पकड़ा साढ़े आठ किलो चांदी का आभूषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में जीआरपी स्कोर्ट द्वारा एक व्यक्ति के पास से 8.500 किग्रा चांदी से बने आभूषण को बरामद किया। जब युवक से कागजात मांगा गया तो वह कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद जीआरपी कार्यवाही के लिए सेल टैक्स विभाग को सुपुर्द कर दिया।
बताया जा रहा है कि सोमवार की रात सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में जीआरपी एसआई रमेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रामदयाल यादव संदिग्ध यात्रियों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान ट्रेन में सोनू कुमार निवासी परसागढ़ थाना एकमा जिला छपरा बिहार भी सफर कर रहा था। जिसके पास से साढ़े आठ किलो चांदी के आभूषण बिना किसी कागजात के मिला। इस बाबत जीआरपी प्रभारी मार्कंडेय यादव ने बताया कि आगे की कार्रवाई के लिए युवक को सेल टैक्स विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।
वहीं सेल टैक्स अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि पकड़े गए चांदी के आभूषण के मामले में कार्रवाई चल रही है। आभूषण की कीमत करीब दो लाख पचास हजार बताई जा रही है। इसका तीन प्रतिशत टैक्स के साथ पेनाल्टी जमा कराकर उसे छोड़ दिया जाएगा।