फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Greenfield Expressway collapses for the second time in eight days in Chanddiar

Ballia News: चांददियर में आठ दिन में दूसरी बार धंसा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

Thu, 21 Aug 2025 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Greenfield Expressway collapses for the second time in eight days in Chanddiar
चांददियर चौराहा के समीप धंसी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस सड़क।संवाद
चांददियर चौराहे से करीब 50 मीटर दक्षिण की तरफ बुधवार को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की सड़क धंस गई। आठ दिन में दूसरी पर ऐसा हुआ है। लगभग साढ़े चार फीट का गड्ढा सड़क पर हो गया है। सड़क धंसने की सूचना राहगीरों ने पुलिस चौकी प्रभारी चांददीयर श्यामप्रकाश मिश्रा को दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने धंसी सड़क की निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात करने के साथ ही बोरियों में मिट्टी को भरवाकर धंसी हुई सड़क को घेरने के लिए कहा।
विज्ञापन

इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। एहतियात के तौर पर मौके पर सड़क धंसने वाली जगह से आवागमन को बंद कर दिया गया है। बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया-मांझी मार्ग को ठेकहा मोड़ से मांझी घाट तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे में एनएच-31 को मिला दिया गया है। इसमें चांददियर चौराहा के दक्षिण ओर एक पुलिया थी।
विज्ञापन

इस पुलिया के दोनों तरफ नई पुलिया का निर्माण कराया गया है। दोनों पुलिया के निर्माण के दौरान खाली पड़े स्थानों पर मिट्टी डालकर उस पर सड़क बना दी गई। इसके कारण बारिश के पानी का दबाव बना रहता है। इसके चलते विगत 13 अगस्त को इसी स्थान पर दो मीटर से ज्यादा के आकार का गड्ढा बन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को उसी स्थान पर दूसरी ओर बड़ा सा गड्ढा बन गया है। पुलिस चौकी प्रभारी ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना दी। दो घंटे बाद कर्मचारी पहुंचे। संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर केके राम ने बताया कि पहले वाली निर्मित छोटी पुलिया के दोनों तरफ नई पुलिया का निर्माण कराया गया।

तीनों पुलिया के बीच जगह खाली है। इस कार्य को अभी बरसात के कारण पूरा नहीं हुआ है। वहां की मिट्टी को हटाकर सभी पुलिया को एक दूसरे से जोड़ा जाएगा। इससे भविष्य में इस तरह से मार्ग क्षतिग्रस्त नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed