फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Greenery campaign, everyone planted saplings

भाजपा महिला मोर्चा ने किया 100 पौधा वितरित

Wed, 06 Jul 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Greenery campaign, everyone planted saplings
हल्दी क्षेत्र के परसिया गांव स्थित पराशर मुनि आश्रम परिसर में पौधरोपण करते राज्यमंत्री राकेश कु - फोटो : BALLIA
बलिया। प्रदेश सरकार के सौ दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिले में 3111343 पौधों रोपे गए। मंत्री, सांसद, भाजपा नेता, अफसर सब पौधे रोपते नजर आए। स्कूल-कालेजों व निजी संस्थानों के परिसरों में पौधरोपण कर उसकी रक्षा का संकल्प भी लिया गया। बेलहरी ब्लॉक के पाराशर मुनि धाम परसिया में मुख्य अतिथि एवं राज्यमंत्री राकेश राठौर ने पौधरोपण की शुरुआत की। उन्होेंने कहा कि बलिया में 43 लाख पौधे लगाने हैं, जिसमें आज 31 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। पौधे हमें केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते हमारी आवश्यकताओं की पूर्ति भी करते हैं। सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने पाराशर मुनि आश्रम की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने को कहा। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, डीएम सौम्या अग्रवाल, डीएफओ श्रद्धा यादव, रेंजर राजू प्रसाद, विनोद तिवारी, दिनेश राम आदि रहे। बेसिक विद्यालय के बच्चों ने सांकेतिक नाटक प्रस्तुत किया। सांसद ने विकास खंड मुरली छपरा परिसर में भी पौधरोपण किया। ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह, मनोज सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह आदि रहे। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से इंटर कॉलेज सुखपुरा में युवा वन की स्थापना की गई। खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त सौरभ बाबू ने आम का पौधा लगाकर इसका शुभारंभ किया। सीडीओ प्रवीण वर्मा, डीडीओ रामजीत राम मिश्र, डीआईओएस रमेश सिंह, श्रवण कुमार सिंह, प्रबंधक दिनेश चंद्र सिंह और प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने भी एनसीसी कैडेटों के साथ पौधों का रोपण किया। नीम, पाकड़, आम, महुआ, पीपल, बरगद, आंवला, हरड़, बहेरा, अर्जुन सहित अन्य 201 पौधे लगाए गए। अजय प्रताप सिंह, हवलदार राम, रमेश राम, संजय मिश्र, अरुण यादव आदि मौजूद रहे। ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख चंद्र भूषण सिंह, खंड विकास अधिकारी प्रमिला सिंह, एसडीओ रसड़ा वन विभाग बीके गुप्ता, नम्रता पांडे, सुरेंद्र प्रताप सिंह, वन दरोगा भीम सिंह ने पौधारोपण किया। सौरभ बाबू, सीडीओ प्रवीण वर्मा तथा बीएसए मनिराम सिंह सिंह ने कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर के बालवन में पौधे लगो। पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

नरहीं के स्कूलों में पौधे लगाए गए। गुलाब देवी महिला इंटर कॉलेज में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल ने पौधारोपण किया। बांसडीह विधानसभा में अर्जुन सिंह चौहान, गड़वार में सुधीर मौर्या, उच्च प्राथमिक विद्यालय जीराबस्ती में विश्वजीत तिवारी, भाजयुमो जिला मंत्री आशुतोष तिवारी तथा निखिल पांडे के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। रेवती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉ. रोहित रंजन. डॉ यशवंत सिंह, डॉ. बद्री राज यादव, डॉ. अरविद वर्मा, एसएन तिवारी ने पौधे लगाए। पंप कैनाल गंगहरा से सागरपाली सिवान तक एवं गंगहरा कपूरी मार्ग तक दोनों तरफ पौधरोपण किया गया। बेलहरी के ग्राम पंचायत गंगापुर में ग्राम प्रधान प्रतिभा यादव व विधायक उमाशंकर सिंह ने सरायभारती गांव के खेल मैदान में पौधे लगाए। फुलेहरा स्मारक महाविद्यालय में प्रबंधक गोविंद नारायण सिंह, बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक कालेज पकवाइनार में प्राचार्य आशुतोष कुमार सिंह, सांसद रवींद्र कुशवाहा व पूर्व विधायक गोरख पासवान ने कुशहाभांड़, बीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह,एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ब्रजेश गुप्ता की देखरेख में आसरा आवास परिसर में पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

फोटो सहित...
भाजपा महिला मोर्चा ने बांटे पौधे
बलिया। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष सोनी तिवारी के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के गेट के समीप पौधों का वितरण किया। रूपा सिंह, प्रीति पांडेय, मधु जायसवाल, सुनीता राय, बलजीत कौर, अतुल पांडेय,राजेश जायसवाल आदि मौजूद रही। इसीक्रम में नगर के जापलिनगंज मोहल्ला में सूरज तिवारी के नेतृत्व में 21 पौधरोपण किया गया। जिसमें नीम, पाकड़, बरगद, पीपल के साथ ही पांच आम का पौधा लगाया। इस मौके पर भूपेंद्र मिश्र, आकाश गुप्ता, विशाल सिंह कौटिल्य गुप्ता, संदीप कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed