फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Government will make men aware again for sterilization

नसबंदी के लिए पुरुषों को फिर जागरूक करेगी सरकार

Fri, 19 Nov 2021 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Government will make men aware again for sterilization
बलिया। परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार जागरूकता अभियान चलाएगी। परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से फिर पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 21 नवंबर से चार दिसंबर तक चलेगा। यह पखवाड़ा दो चरणों में आयोजित होगा। पहले चरण में दंपती संपर्क अभियान चलाकर परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। दूसरे चरण में इच्छुक पुरुषों को नसबंदी की सेवा प्रदान की जाएगी। लिहाजा इस बार 21 तारीख को होने वाला खुशहाल परिवार दिवस भी 22 नवंबर को मनाया जाएगा।
विज्ञापन

एनएचएम के डीपीएम डॉ. आरबी यादव ने बताया कि पुरुष नसबंदी को लेकर विभाग और सरकार गंभीर है। इसके लिए प्रत्येक एएनएम और आशा संगिनी को एक-एक पुरुष नसबंदी का लक्ष्य दिया है। प्रथम चरण में 21 से 27 नवंबर तक आशा और एएनएम दंप से संपर्क करेंगी। उन्हें परिवार नियोजन के फायदे बताएंगी। दूसरा चरण 28 नवंबर से चार दिसंबर तक चलेगा। इसमें इच्छुक पुरुषों की नसबंदी की जाएगी। जिले में इस साल सिर्फ एक पुरुष ने ही नसबंदी कराई है। वहीं, करीब 1283 महिलाओं की नसबंदी की गई है। ऐसे में खुशहाल परिवार के लिए महिला व पुरुष दोनों की सहभागिता आवश्यक है। डीपीएम डॉ. आरबी यादव ने बताया कि महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की नसबंदी सहज व आसान है। बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सक महज दस मिनट के अंदर पुरुष नसबंदी की प्रक्रिया पूर्ण कर देते हैं। इसके बाद पुरुष आसानी से टहलते हुए अपने घर चला जाता है। एनएचएम के डीपीएम डॉ.आरबी यादव ने बताया कि पुरुषों को नसबंदी कराने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन हजार रुपये बतौर पारितोषिक दिया जाता है। जबकि महिलाओं को नसबंदी कराने पर 1400 रुपये की धनराशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed