फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Government declares NCC cadets Corona Warriors

एनसीसी कैडेटों को कोरोना वारियर्स घोषित करें सरकार

Thu, 21 May 2020 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Government declares NCC cadets Corona Warriors
बलिया। एनसीसी भवन में बृहस्पतिवार को उद्योग विभाग के उपायुक्त राजीव कुमार पाठक की ओर से एनसीसी कैडेटों में भोजन का पैकेट वितरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ऑल इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एवं अग्रवाल समाज के द्वारा किया गया था। इसके उपरांत उपायुक्त राजीव कुमार पाठक ने कहा कि एनसीसी कैडेट जिला प्रशासन के साथ इस महामारी के समय कंधे से कंधा मिलाकर भाग ले रहे है। ऑल इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री अशेक गुप्ता ने कहा कि करोना महामारी में चिकित्सक, पुलिस के अलावा राष्ट्रीय कैडेट कोर के युवा, युवती बिना किसी स्वार्थ के आपदा के समय जिला प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। ऐसे कैडेट्स और उनके परिवार के लोगों का यह देश हमेशा ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर निवेदन करूंगा कि एनसीसी को करोना वारियर्स घोषित करते हुए इनका 50 लाख का बीमा करायें। इस अवसर पर एनसीसी कमांडेंट डीपी मलिक, डिप्टी कमांडेंट एसएन राय, अरविंद गांधी, सतीश कुमार गुप्ता आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed