फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gond Seva Sansthan honored Panchayat representatives

पंचायत प्रतिनिधियों को गोंड सेवा संस्थान ने किया सम्मानित

Sun, 05 Sep 2021 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Gond Seva Sansthan honored Panchayat representatives
नगर के टाउन हाल बापू भवन में गोंड सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित समाज के ल - फोटो : BALLIA
बलिया। गोंड सेवा संस्थान तथा गोंडवाना स्टूडेंट्स सेवा समिति की ओर से नगर के टाउन हाल बापू भवन परिसर में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें गोंड, खरवार समाज के लोगों द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। शुभारंभ गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चुने गए सभी पंचायत प्रतिनिधियों को माल्यार्पण कर एवं पीला गमछा और रानी दुर्गावती का चित्र देकर सम्मानित किया गया। लल्लन प्रसाद गोंड ने कहा कि जिले के अनुसूचित जनजाति गोंड, खरवार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य की 725 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। उपेंद्र गोंड ने कहा कि हम लोगों को अपनी संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष छेड़ने की आवश्यकता है। इस मौके पर छितेश्वर गोंड, अरविंद गोंडवाना, चंदन गोंड, मनोज शाह, गुलाब गोंड, सुरेश शाह, रंजित गोंड, निहाल, सुमेर गोंड, राकेश शाह, सुदेश शाह, मुन्ना गोंड, गोपालजी खरवार, विनय गोंड, आनंद शंकर गोंड, शिवसागर खरवार, विवेक गोंड, मदन खरवार, राजकुमार खरवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed