{"_id":"5be35d8178c61996e660bf58ab1630d1","slug":"goddess-devotees-in-temples-from-dawn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोर से ही उमड़ी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोर से ही उमड़ी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Wed, 21 Oct 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र के नवमी तिथि पर बुधवार को नगर समेत ग्रामीणांचलों के प्रमुख देवी मंदिरों में देवी भक्तों की भीड़ भोर से ही उमड़ पड़ी। जिससे मंदिर परिसर के आसपास का क्षेत्र देवीमय हो गया। प्रसिद्ध मंदिरों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में तैनात रही।
शारदीय नवरात्र के नवमी तिथि पर जिले के प्रसिद्ध मंदिरों कोरंटाडीह स्थित मां मंगला भवानी, ब्रह्माइन स्थित मां ब्रह्माणी मंदिर, बांसडीहरोड के शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी मंदिर, बेल्थरारोड स्थित भाग्येश्वरी-परमेश्वरी, उचेड़ा स्थित मां चंडी मंदिर, कपूरी स्थित मां कपिलेश्वरी मंदिर, नगर के जापलिनगंज स्थित मां दुर्गामंदिर, गुदरी बाजार, कचहरी, हाईडिल कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर पर बुधवार की भोर से ही नवमी तिथि पर श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई।
देवी मंदिरों पर सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों के जय माता दी के जयकारे और घड़ी-घंट की आवाज से मंदिर परिसर के साथ ही आसपास का क्षेत्र गूंज उठा। भक्तों ने मंदिरों में पहुंच मन्नतें मानने के साथ ही परिवार के साथ ही विश्वकल्याण की कामना की।