{"_id":"6019485d8ebc3e019505b946","slug":"girl-raped-accused-arrested-ballia-news-vns572344760","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरा। थाना क्षेत्र के एक गांव के घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म करने एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां की तहरीर पर सोमवार देर शाम मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
पीड़िता की मां की तहरीर के मुताबिक वह परिवार का खर्च चलाने के लिए मूंगफली बेचती है। वहां बगल में ही एक गैर समुदाय का युवक भी मूंगफली बेचता था तथा कभी-कभी मेरे घर भी आता था। 24 जनवरी को मेरे न रहने पर उसने घर में घुसकर मेरी बेटी से दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी। डर से पुत्री ने मुझे कुछ नहीं बताया। 31 जनवरी की रात आठ बजे उसने फिर दुष्कर्म किया। मेरे पहुंच जाने और विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मेराज बेग पुत्र बिट्टन बेग निवासी दशतरा, थाना बिसौली जनपद बदायूं के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच पड़ताल के बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। उधर, मंगलवार को युवती का मेडिकल चेकअप कराया गया।