फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Get Kisan Credit Card up to 24

24 तक बनवाएं किसान क्रेडिट कार्ड

Sat, 08 Feb 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Get Kisan Credit Card up to 24
प्रेस वार्ता करते नाबार्ड के जिला प्रबंधक अखिलेश झा, एलडीएम डीके सिन्हा व अन्य। - फोटो : BALLIA
बलिया। किसान क्रेडिट कार्ड से वंचित किसानों का क्रेडिट कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए 24 तक अभियान चलाया जा रहा है। भारत सरकार कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत किसानों को केसीसी जारी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जनपद में भी प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। किसान अपने बैंक की शाखाओं में अपना ऋण की सीमा में वृद्धि के लिए संपर्क कर सकते हैं। जो किसानों का क्रेडिट कार्ड नहीं बना है वह अपने निकटवर्ती बैंक शाखाओं से संपर्क कर तथा अपने खसरा-खतौनी देकर कर नया किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं। जो किसान ऋण लेना चाहते हैं, वे बैंक की शाखाओं से संपर्क कर इन गतिविधिओं के लिए अतिरिक्त ऋण सीमा किसान क्रेडिट कार्ड के तहत स्वीकृत करा सकते हैं।
विज्ञापन

नाबार्ड के जिला प्रबंधक अखिलेश कुमार झा ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जिले में कुल 475385 किसान हैं जिसमें 359078 किसान लघु व सीमांत हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 316904 किसानों को लाभान्वित किया गया है। कुल 175382 किसानों को वर्तमान समय तक किसान क्रेडिट कार्ड दिया जा चुका है। और शेष कुल 141592 किसानों के इस मिशन के तहत क्रेडिट कार्ड बनाए जाने हैं। इस पूरे मिशन की विशेषता यह है कि 1.60 लाख रुपये तक की ऋण सीमा तक किसानों से बैंक द्वारा कोई भी बंधक नहीं ली जाएगी तथा 3 लाख रुपये तक की ऋण सीमा तक बैंकों द्वारा किसी भी प्रकार की अतिरिक्त प्रभार नहीं ली जाएगी। इस विशेष अभियान के तहत कृषि विभाग व पंचायत स्तर पर भी जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस मौके पर एलडीएम डीके सिन्हा, जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार, मनोज कुमार सिन्हा, सुधीर कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed