{"_id":"933dc08915cf24763e4c1379f8aac29a","slug":"gauri-shankar-rai-girls-college-rangers-first-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेंजर्स में गौरी शंकर राय कन्या महाविद्यालय प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेंजर्स में गौरी शंकर राय कन्या महाविद्यालय प्रथम
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 12 Feb 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपदीय रोवर्स रेंजर्स का दो दिवसीय समागम मुरली मनोहर टाउन डिग्री कालेज में गुरुवार को आयोजित किया गया। जनपद के 12 महाविद्यालयों के कैडेटों ने सहभागिता की।
रोवर्स वर्ग में जिले में प्रथम और द्वितीय स्थान किसान पीजी कालेज रक्सा एवं सतीश चंद्र महाविद्यालय को प्राप्त हुआ। रेंजर्स वर्ग में प्रथम गौरी शंकर राय कन्या महाविद्यालय करनई और द्वितीय गुलाब देवी महिला महाविद्यालय को प्राप्त हुआ।
तरह-तरह की झांकियां निकालने के अलावा रोवर्स-रेंजर्स ने 18 प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मार्च पास्ट, निबंध पोस्टर आदि विभिन्न प्रतियोगिताओ में भाग लेने वाले विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
रोवर्स-रेंजर्स दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने मंत्र मुग्ध करने वाले कार्यक्रमों की प्रस्तुति की।
शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश कुमार और विशिष्ठ अतिथि डा. विभा मालवीय ने संयुक्त रूप से की। मुख्य अतिथि ने रोवर्स-रेंजर्स को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों की यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। यही रोवर्स-रेंजर्स आगे चलकर समाज की सेवा में अहम भूमिका निभाते हैं।
इस मौके पर डा. एसपी सिंह, डा. रामाकांत सिंह, डा. आलोक कुमार, जिला संगठन कमिशभनर डा. सौरभ पांडेय, अशोक चौरसिया, डा. गणेश पाठक, डा. अखिलेश राय आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. निशा राघव ने किया। सभी आगंतुकों के प्रति प्राचार्य डा. वीके सिंह ने आभार प्रकट किया।