फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gateman beaten if he did not give information about the train

ट्रेन की जानकारी नहीं दी तो गेटमैन को पीटा, फाटक की चकरी भी तोड़ी

Mon, 17 Feb 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Gateman beaten if he did not give information about the train
केवरा। अराजकतत्वों ने रविवार की शाम सहतवार रेलवे स्टेशन के गेट नं. 12 के गेटमैन को पीट कर घायल कर दिया। इसके बाद रेलवे फाटक की चकरी भी तोड़ दिया। जिससे गेट बंद न होने से सिग्नल लाल हो गया और एक्सप्रेस ट्रेन रुकी रही। हरी झंडी़ दिखाकर आगे के लिए ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

गेटमैन ने दो नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ सहतवार थाने में तहरीर दे दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। बक्सर (बिहार) के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के उमेदपुर निवासी नंदलाल यादव पुत्र स्व. राजनाथ यादव सहतवार रेलवे स्टेशन के गेट नं 12 ए, सी, पर गेटमैन के पद पर कार्य करते हैं। उनका आरोप है रविवार की शाम करीब सात बजे मैं गेट पर था, तभी सहतवार नगर पंचायत के बंझा निवासी चार लड़के आये और ट्रेन के बारे में मुझसे पूछने लगे। मैं बताने में अनभिज्ञता प्रकट की। जिस पर वे लोग मुझे मारने लगे। इसके बाद प्लास्टिक की कुर्सी व रेलवे फाटक की चकरी तोड़ दिया। उसके बाद केबिन में रखे सरकारी रजिस्टर को बाहर फेंक दिया। जब मैंने विरोध किया तो फैट, डंडे से प्रहार कर घायल दिया। किसी तरह मोबाइल से मैंने पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन बदमाश फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed