फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gas distributor dies after being hit by goods train

मालगाड़ी की चपेट में आकर गैस वितरक की मौत

Sun, 03 Jul 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Gas distributor dies after being hit by goods train
बेल्थरारोड/चौकिया मोड़। रेलवे स्टेशन पश्चिम केबिन के आगे मधुबन ढाला रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक पर शनिवार की रात युवक का क्षत-विक्षत शव पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह मृतक की शिनाख्त उभांव थाना के भटपुरवा ग्राम निवासी चंद्रमा राजभर (32) के रूप में की गई। पुलिस ने घटनास्थल के समीप रेलवे ट्रैक से मृतक की चप्पल, मोबाइल चार्जर और ईयर फोन बरामद किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कि युवक ईयर फोन लगाकर मोबाइल से किसी से बात करते हुए रेलवे ट्रैक पर गया होगा। मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई होगी। हालांकि मौके से मोबाइल नहीं मिला है। युवक किन परिस्थिति में रेलवे ट्रैक पर पहुंचा, यह ज्ञात नहीं हो सका। चंद्रमा राजभर (32) बेल्थरारोड स्थित एक गैस एजेंसी में गैस वितरक का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed