फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Gardbha Bazar: Life partner gets along with livelihood

गर्दभ बाजार: जीविका के साथ मिलता हैं जीवन साथी

Sat, 20 Nov 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Gardbha Bazar: Life partner gets along with livelihood
ददरी मेले में लगा गधों का बाजार। - फोटो : BALLIA
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेला के नंदीग्राम में लगने वाला गर्दभ बाजार वैसे तो गदहों की खरीद-फरोख्त के लिए मशहूर है, लेकिन इस मेले के माध्यम से जाति विशेष के लोगों द्वारा रिश्तों की नई पौध भी रोपित की जाती है। इससे न सिर्फ उनका संबंध प्रगाढ़ होता है बल्कि दो व्यापारियों के बीच संबंधों की एक नई डोर भी बंध जाती है। यही कारण है कि ददरी मेला में गदर्भ बाजार के लगने का इंतजार जाति विशेष के लोगों द्वारा वर्ष भर किया जाता है।
विज्ञापन

यह बाजार पशुओं के साथ-साथ जाति विशेष के लोगों के दिलों को मिलाने का भी एक बड़ा माध्यम है। पुरातत्ववेत्ता और ददरी मेला के जानकार शिवकुमार कौशिकेय ने गर्दभ बाजार की विशेषता का जिक्र करते हुए बताया कि ददरी मेले की ऐतिहासिकता और व्यापकता को देखते हुए यहां दूर-दूर से पशु कारोबारी आते हैं, जो पशुओं की खरीद-बिक्री के साथ-साथ अपने लड़के-लड़कियों की शादी के लिए उचित वर और वधू की भी तलाश भी कर लेते हैं।
विज्ञापन

पटरी दुकानदारों के लिए अलग आवंटित होगी भूमि
बलिया। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने शनिवार को बताया कि ददरी मेला के मीना बाजार में इस बार पटरी दुकानदारों को रास्ते के मध्य में दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अलबत्ता उनके लिए मेला परिसर में अलग से कटरा बनाया गया है। ईओ ने बताया कि कुछ पटरी दुकानदारों को वहां दुकान लगाने के लिए भूमि भी आवंटित की गई है। अगर भूमि की कमी होगी तो मेला के पीछे भारतेंदु मंच के किनारे पटरी दुकानदारों के लिए अलग से भूमि आवंटित की जाएगी। बताया कि मीना बाजार के लिए बने रास्ते में पटरी दुकानदारों द्वारा दुकान लगाने से हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके मद्देनजर इस नपा प्रशासन यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed