फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ganga became stable, 22 houses submerged

Ballia News: गंगा हुई स्थिर, 22 मकान डूबे

Sun, 31 Aug 2025 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Ganga became stable, 22 houses submerged
चककी नौरंगा गांव में गंगा नदी कटान में समाहित हो रही मकान। वीडियो ग्रैब
मझौवां/ दुबेछपरा। चौबीस घंटे के अंदर चक्की नौरंगा में गंगा नदी की कटान में 22 लोगों के मकान नदी में समा गए। हालांकि शनिवार की शाम को गंगा नदी का जलस्तर स्थिर हो गया।
विज्ञापन

तेजी से कटान का दौर अभी जारी है। गंगा की धारा ने अचानक अपनी दिशा बदल ली है। बस्तियों की ओर कटान तेज हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हमने कभी इस तरह की भयंकर कटान नहीं देखी थी। प्रलयकारी बाढ़ ने 60 हजार से अधिक की आबादी की जिंदगी को संकट में डाला है। अस्सी फीसदी लोग गांव के अंदर फंसे हुए हैं। बिजली आपूर्ति कटने से लोग अंधेरे में रहते हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों को नाव उपलब्ध नहीं कराई गई है। हालत यह है कि घरों के छतों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। भोजन, पानी, नाव, बिजली, राहत कीट, पशुओं के चारे के लिए लोग परेशान हैं। केंद्रीयजल आयोग गायघाट गेज पर शनिवार की शाम 4 बजे गंगा नदी का जलस्तर 59.660 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि गंगा खतरा बिंदु से 2.045 मीटर ऊपर बह रही है।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने वितरित की राहत सामग्री : बैरिया। विधानसभा की भाजपा नेता विजयालक्ष्मी सिंह ने दुबे छपरा और गोपालपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत सामग्री वितरित की। लगभग 250 से अधिक सूखे राशन किट का वितरण किया।

चककी नौरंगा गांव में गंगा नदी कटान में समाहित हो रही मकान। वीडियो ग्रैब

चककी नौरंगा गांव में गंगा नदी कटान में समाहित हो रही मकान। वीडियो ग्रैब

चककी नौरंगा गांव में गंगा नदी कटान में समाहित हो रही मकान। वीडियो ग्रैब

चककी नौरंगा गांव में गंगा नदी कटान में समाहित हो रही मकान। वीडियो ग्रैब

चककी नौरंगा गांव में गंगा नदी कटान में समाहित हो रही मकान। वीडियो ग्रैब

चककी नौरंगा गांव में गंगा नदी कटान में समाहित हो रही मकान। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed