फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ganga Bath on Devadthan Ekadashi

देवोत्थान एकादशी पर गंगा स्नान को उमड़ी भीड़

Mon, 15 Nov 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ganga Bath on Devadthan Ekadashi
भरौली क्षेत्र कोरंटाडीह स्थित गंगा तट पर कार्तिक मास के एकादशी पर्व पर स्नान करती महिलाएं। - फोटो : BALLIA
कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी पर सोमवार को नगर के विभिन्न गंगा घाटों पर सनातन धर्मावलंबियों की भीड़ लगी। सुबह चार बजे से लेकर दिन के 12 बजे श्रद्धालु गंगा में आस्था के गोते लगाते रहे। इस एकादशी को देवउठनी एकादशी (देवोत्थान एकादशी) के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन

नगर के महावीरघाट, शिरामपुर घाट, कोरंटाडीह आदि पर अधिक भीड़ देखी गई। घाटों पर भी स्नानार्थियों का तांता दोपहर तक लगा रहा। इस दौरान घाट श्रद्धालुओं से पटे रहे। शाम को श्रीहरि विष्णु के साथ तुलसी का विवाह को विधि विधान से पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। शाम को व्रती लोगों द्वारा श्रीहरि विष्णु एवं तुलसी के विवाह के लिए केले का मंडप बनाया गया। एकादशी के दिन गन्ने और नए गुड़ का नेवान भी किया गया।
विज्ञापन

देवउठनी एकादशी से ही शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य
बलिया। इस एकादशी को देवोत्थान एकादशी, देव उठनी ग्यारस, प्रबोधिनी एकादशी नामों से जानते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु क्षीर सागर में चार महीने की निंद्रा के बाद कार्तिक मास की एकादशी के दिन जागते हैं। इनके जागने के बाद से सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य फिर से आरंभ हो जाते हैं। देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह किया जाता है। इस दिन तुलसी जी का विवाह शालीग्राम से किया जाता है। अगर किसी व्यक्ति को कन्या नहीं है और वह जीवन में कन्या दान का सुख प्राप्त करना चाहता है। तो वह तुलसी विवाह कर प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed