फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Game of making dead alive in verification of pensioners

पेंशनरों के सत्यापन में जिंदा को मुर्दा बनाने का खेल

Sat, 02 Oct 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Game of making dead alive in verification of pensioners
बलिया। पेंशनरों के सत्यापन में भी खूब लापरवाही बरती जा रही है। एक तरफ जहां कई मृतकों को पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ जीवित लाभार्थी को भी मृत घोषित कर पेंशन बंद कर दी जा रही है। इससे लाभार्थियों को कार्यालयों का चक्कर काटना पड़ता है। आए दिन ऐसे मामले आते हैं लेकिन कभी भी सत्यापन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन

जिले में समाज कल्याण की ओर से वृद्धा पेंशन व प्रोबेशन विभाग की ओर से विधवा पेंशन योजना का संचालन किया जाता है। इसके अलावा दिव्यांगजन कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांग पेंशन योजना संचालित होता है। शासनादेश के अनुसार प्रत्येक छह माह पर विभाग की ओर से पेंशनरों का सत्यापन संबंधित ब्लॉकों के माध्यम से कराया जाता है। लेकिन हर साल सत्यापन में धांधली की बात भी सामने आती है और इसके चलते लाभार्थियों को ब्लॉक से लेकर संबंधित विभाग के कार्यालय तक का चक्कर काटना पड़ता है।
विज्ञापन

आलम यह है हर साल खासकर समाज कल्याण व प्रोबेशन विभाग में इस तरह की शिकायतें आती हैं लेकिन अधिकारियों की ओर से सत्यापन करने वाले कर्मी के खिलाफ कभी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। इसके चलते इस मनमानी पर लगाम नहीं लग पा रही है। बतौर उदाहरण दो दिनों पहले दुबहर ब्लॉक के जमुआ गांव निवासी व वृद्धा पेंशनर लालजी यादव ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके पेंशन की राशि अभी तक खाते में नहीं पहुंची। जब विभागीय कर्मियों ने जांच की तो पता चला कि जांच व सत्यापन में 14 जुलाई को ही लाभार्थी को मृत घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल वृद्धा पेंशनर- 119078
नए पेंशनर- 1364
सत्यापन किए गए पेंशनर- 117714
सत्यापन में मिले मृतक- 65
विभाग की ओर से प्रत्येक छह माह पर पेंशनरों का सत्यापन कराया जाता है। सत्यापन के बाद शिकायतें आती हैं जिसमें मृतक घोषित भी लाभार्थी होते हैं। उनका पुन: सत्यापन कराया जाता है।
- अभय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed