फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Funeral site will be built in Nagar Panchayat Nagar

नगर पंचायत नगरा में बनेगा अन्त्येष्टि स्थल

Thu, 16 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Funeral site will be built in Nagar Panchayat Nagar
बलिया। नगर पंचायत नगरा की ओर से कस्बे में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने इसके निर्माण के लिए लगभग 29 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। साथ ही निर्माण के लिए पहली किस्त भी जारी कर दी है। अंतरराष्ट्रीय स्थल के पास शेड के साथ ही बैठने और पेयजल आदि की व्यवस्था भी जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहले से एक श्मशानघाट बनाया गया है। हालांकि इसका निर्माण ग्राम पंचायत निधि से हुआ था। इसके बाद नगर पंचायत की ओर से अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन ने प्रस्ताव को स्वीकृत कर 28.79 लाख की लागत से बनने वाले इस अंत्येष्टि स्थल के निर्माण को शुरू करने के लिए पहली किस्त के रूप में 2.87 लाख की पहली किस्त भी जारी की गई है। विभाग की मानें तो जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। अब इसके निर्माण के लिए भूमि चिह्नित नहीं की गई है। अंदरखाने चर्चा की जा रही थी कि पुराने श्मशान घाट पर ही इसका भी निर्माण कराया जाएगा। नए अंत्येष्टि स्थल का निर्माण होने से अंतिम संस्कार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव ने बताया कि अभी निर्माण के लिए भूमि नहीं मिली है। पुराने स्थान पर ही बनाने का विचार है। पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि लोगों की मांग पर अंत्येष्टि स्थल के लिए बजट स्वीकृत हो गया है। जमीन चिह्नित हो गई है। जल्द ही नगर पंचायत के विद्युत पावर हाउस के नजदीक निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed