{"_id":"6a36db4befc0c711ba0f7423","slug":"frustrated-by-power-cuts-and-tripping-residents-locked-the-sukhpura-substation-ballia-news-c-190-1-bal1002-166747-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कटौती और ट्रिपिंग से परेशान लोगों ने सुखपुरा उपकेंद्र पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कटौती और ट्रिपिंग से परेशान लोगों ने सुखपुरा उपकेंद्र पर जड़ा ताला
विज्ञापन
अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में विद्युत उपकेंद्र सुखपुरा का ताला बंद कर बैठे आक्रोशित उपभोक
सुखपुरा। भीषण गर्मी के बीच सुखपुरा क्षेत्र में बिजली कटौती, लाइन ट्रिपिंग और जर्जर तारों की समस्या को लेकर शनिवार को क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। उपकेंद्र तथा एसडीओ कार्यालय पर ताला जड़ दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि ज्ञानपीठिका स्कूल, जीराबस्ती के पास बिजली के तार लगातार टूटते रहते हैं। इससे करीब 300 गांवों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग केवल तार जोड़कर काम चला देता है। जर्जर को बदला नहीं जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि रात में बार-बार लाइन ट्रिप होने से बिजली गुल रहती है। प्रदर्शनकारियों ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल फाल्ट ठीक कराने, जर्जर तार बदलने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। जेई आनंद प्रकाश जायसवाल ने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। जर्जर तार बदलने के लिए आकलन किया जा रहा है।
-- -- -- -- -
सोनाडीह फीडर की हालत जर्जर, 10 घंटे ही मिल रही सप्लाई
बेल्थरारोड। सोनाडीह फीडर की हालत अत्यंत दयनीय हो गई है। भीषण गर्मी और उसम में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोनाडीह फीडर से जुड़े गांवों में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। 24 घंटे में मुश्किल से 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। कांग्रेस ब्लॉक महासचिव त्रिलोकी नाथ शुक्ल ने बिजली विभाग से सोनाडीह फीडर की बिजली समयानुसार आपूर्ति की मांग की है । संवाद