फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fruits and milk were not distributed in 88 schools in March.

Ballia News: मार्च में 88 स्कूलों में नहीं बांटा फल- दूध

Sun, 12 Apr 2026 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Fruits and milk were not distributed in 88 schools in March.
बलिया। सरकार की अति महत्वाकांक्षी पीएम पोषण योजना अंतर्गत आच्छादित परिषदीय विद्यालयों में निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को फल व दूध नहीं परोसा जा रहा है।
विज्ञापन

इसकी शिकायत मिलने पर अनुश्रवण प्रणाली के माध्यम से जांच कराई गई। 88 विद्यालयों में बच्चों को नहीं मिला फल और दूध।
जांचोपरांत जानकारी मिली है कि जिले के विभिन्न शिक्षा क्षेत्रों के विद्यालयों में मार्च माह 2026 में लापरवाही बरती गई है। इसको लेकर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों से संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

दैनिक अनुश्रवण प्रणाली से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार संबंधित शिक्षा क्षेत्र में दूध व फल का वितरण मार्च माह 2026 में नहीं किया गया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो शिकायत के बाद अनुश्रवण प्रणाली का अवलोकन किया गया। जिसके बाद मामला उजागर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी मनीष सिंह ने अनुश्रवण प्रणाली के तहत प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर संबंधित विद्यालयों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed