फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Front opened against DPO

डीपीओ के विरोध में खोला मोर्चा

Wed, 08 Jul 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 08 Jul 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
Front opened against DPO
आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी महासंघ के जिला संरक्षक देवेंद्र नाथ यादव की गिरफ्तारी के विरोध में संगठन के लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। समर्थन में राज्य कर्मचारी संघ भी उतरा। संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का नेतृत्व करते हुए डीपीओ के खिलाफ मोर्चा खोला। विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के घेराव के साथ ही सांकेतिक गिरफ्तारी भी दी।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए अजय कुमार यादव ने कहा हाट कुक्ड योजना सहित विभिन्न भ्रष्टाचारों को उजागर करने वाले जिला संरक्षक पर जानबूझकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया और गिरफ्तार करवाया गया। ताकि डीपीओ कार्यालय के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश न हो सके। कहा कि डीपीओ कार्यालय भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा हुआ है।
विज्ञापन


इसीलिए फर्जी मुकदमा कराकर संगठन को भयभीत करने की कोशिश किया जा रहा है। महासंघ कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देगा। इसी क्रम में महामंत्री सुशील कुमार त्रिपाठी ने कहा कि महासंघ आंगनबाड़ी की लड़ाई को अपने हाथों में ले चुका है और यह संघर्ष आरपार का होगा। इसका अंजाम डीपीओ के लिए बुरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना स्थल पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी खेमपाल सिंह ने कर्मचारियों की औपचारिक गिरफ्तारी और रिहाई की घोषणा की। आश्वासन दिया कि नौ जुलाई को डीपीओ का बुलाकर महासंघ की मांगों पर वार्ता की जाएगी। इसके बाद महासंघ ने 14 जुलाई तक के लिए धरना स्थगित कर दिया। इस मौके पर संत सिंह, संतोष तिवारी, रेनू शर्मा, मनभरन, जयप्रकाश वर्मा, वीरेंद्र मिश्र, विष्णुदेव सिंह, उर्मिला यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed