{"_id":"61a718322b091a29484f85b7","slug":"from-pen-to-printer-it-felt-like-everyone-stole-it-ballia-news-vns6253926118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेन से लेकर प्रिंटर तो लगा हाथ सब चुरा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेन से लेकर प्रिंटर तो लगा हाथ सब चुरा ले गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरुआरबारी। ब्लॉक संसाधन केंद्र बेरुआरबारी एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार रात को चोर खिड़की तोड़कर और दीवार की ईंट निकाल कर कम्प्यूटर कक्ष में घुस गए। लाखों रुपये के सामना पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।
बेरुआरबारी बीआरसी ऑफिस के अंदर रखे कंप्यूटर का मॉनिटर, सीपीयू, दो बैटरी, एक इन्वर्टर, दो प्रिंटर में एक को क्षतिग्रस्त कर दूसरा चुरा ले गए। तीन अन्य मॉनिटर, एक आधार मॉनिटर, तीन पंखा, एक कंप्यूटर सिस्टम, आवश्यक कागजातों के साथ छेड़छाड़ नष्ट कर दिया। बीआरसी के निकट स्थित कंपोजिट विद्यालय बेरुआरबारी में खिड़की तोड़कर साउंड बॉक्स, बच्चों के खाने का राशन, तेल इत्यादि के साथ 25 ड्रेस, विज्ञान किट, दीवार घड़ी, एक पैकेट पेन, वेट मशीन आदि पर हाथ साफ कर दिया। इसकी जानकारी बीआरसी बेरुआरबारी तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट बेरुआरबारी पर कार्यरत अध्यापकों व कर्मचारियों को सुबह विद्यालय खुलने पर हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सुखपुरा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच कर जल्द से जल्द दोषियों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।