फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Friend had strangled the girl to death

दोस्त ने ही गला दबाकर की थी युवती की हत्या

Sun, 06 Jun 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Friend had strangled the girl to death
पुलिस द्वारा पकड़े गए युवती के हत्यारोपी युवक तथा पत्रकार वार्ता करते अपर पुलिस अधीक्षक संजय कु? - फोटो : BALLIA
करीब एक पखवारा पहले नगर से सटे बांसडीहरोड थाना के परिखरा स्थित टाउन पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल के पीछे एक युवती का शव बरामद हुआ था। बांसडीह रोड पुलिस ने हत्या का मामला का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने रविवार को इसका खुलासा कर बांसडीह रोड स्टेशन मोड़ के पास से हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वहीं उसके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड व दिल्ली में भी अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस लाइन के सभागार में रविवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि 23 मई 2021 को बांसडीह रोड थाना अंतर्गत टाउन पॉलिटेक्निक के हॉस्टल के पीछे एक युवती का शव मिला था। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद इसके जांच के लिए थानाध्यक्ष बांसडीह रोड को निर्देशित किया था। निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष बांसडीहरोड सुनील कुमार लाम्बा ने अपने हमराहियों के संग घटना स्थल से अभिलेखीय व इलेक्ट्रॉनिकी साक्ष्य के आधार पर रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर आरोपी रोहित सिंह पुत्र जितेंद्र बहादुर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह निवासी कछुआ थाना दुबहड़ को बांसडीह रोड स्टेशन मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। वहीं उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया। एएसपी ने कहा कि पूछताछ आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतका से उसकी दोस्ती थी। कहा कि 22 मई को टाउन पॉलिटेक्निक परिसर में महिला मित्र (मृतका) के साथ विवाद हो गया था। जिसमें मैंने उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद से मैं इधर-उधर छिपता रहा। वहीं अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा व कारतूस पास में रखा था।
विज्ञापन

आरोपी पर उत्तराखंड व दिल्ली में भी दर्ज है मुकदमा
एएसपी ने बताया कि आरोपी पर आर्म्स एक्ट, हत्या व दुष्कर्म के साथ एससी-एसटी एक्ट तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा थाना बांसडीह रोड में दर्ज कर जेल भेज दिया गया। यह भी बताया कि आरोपी के विरुद्ध कोतवाली हरिद्वार उत्तराखंड में चोरी एवं कमला मार्केट दिल्ली में हत्या का मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ सुनील कुमार लाम्बा, उप निरीक्षक राजीव कुमार, कांस्टेबल दिनेश चन्द्र यादव, दिलीप यादव, आकाश रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed