{"_id":"a1172cbc2f2235ca4559910614f8f542","slug":"free-shortage-of-talent-in-skton-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नि:शक्तों में प्रतिभा की कमी नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नि:शक्तों में प्रतिभा की कमी नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 13 Jun 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के टीडी कालेज के मैदान में शनिवार को नि:शक्त जनों के उपकरण वितरण कार्यक्रम में केंद्र के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थवरचंद गेहलौत ने कहा कि नि:शक्त जनों में कहीं से भी प्रतिभा की कमी नहीं है।
कार्यक्रम में 86 लाख की लागत से कुल 1191 नि:शक्तों में विभिन्न उपकरण बांटे गए। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अब तक 17 राज्यों के 36 स्थानों पर करीब दो लाख नि:शक्तों को ट्राइसिकिल और मोटराइज साइकल सहित अन्य उपकरण बांटे जा चुके हैं।
बताया कि एक मोटराइज साइकल की लागत 33 हजार रुपये है। इसमें 25 हजार रुपये सरकार की ओर से सब्सिडी थी। जबकि 10 हजार रुपये सांसद भरत सिंह ने अपनी निधि से खर्च किया है। नेत्रहीनों के लिए भी स्मार्ट पेन, छड़ी और बैसाखी आदि भी वितरित किए गए। कहा कि विकलांग हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
विज्ञापन
विकलांग एवरेस्ट चोटी पर चढ़ने से लेकर शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्रों में लोहा मनवाते रहे हैं। हाल में कोरिया में हुए अंतरराष्ट्रीय खेल में 33 खिलाड़ियों ने मेडल अर्जित किया। भारत के ही ब्लाइंड क्रिकेट खिलाड़ियों ने विश्वकप अपने नाम किया। यदि उनको किसी चीज की जरूरत है, तो वह है मनोबल।
यदि नि:शक्त मनोबल को ऊंचा रखें तो वे किसी से कम नहीं हैं और सरकार भी हर स्तर से सहयोग के लिए तैयार है। कहा कि जरूरत पड़ी तो जिले में दोबारा शिविर लगाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया।
अंत में केंद्रीय मंत्री ने अपने हाथों से अन्नू गुप्ता और मनोज यादव को ट्राइसिकिल देकर मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर सांसद भरत सिंह, सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, संजय मिश्र, अमृत राय, डिंपल, अरुण कुमार सिंह, डा. अरुण कुमार, मोहन चौधरी, उषा राय, कमलेश पांडेय, संयुक्त सचिव अवनीश अवस्थी, डीएम मुरली मनोहर लाल, एसपी राजू बाबू सिंह, सचितानंद सिंह आदि रहे। संचालन आनंद स्वरूप शुक्ल ने किया।