फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Free boring will be done in the fields of 1500 farmers

Ballia News: 1500 किसानों के खेतों में होगी निशुल्क बोरिंग

Wed, 19 Jul 2023 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Free boring will be done in the fields of 1500 farmers
वित्तीय वर्ष 2023-24 में किसानों के खेतों में निशुल्क बोरिंग कराई जाएगी। शासन ने जिले के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। कुल 1500 किसानों के खेतों में निशुल्क बोरिंग होगी। इसके लिए शासन ने 2.25 करोड़ का आवंटन किया है। निशुल्क बोरिंग योजना के तहत लघु व सीमांत किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने योजना को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब किसान निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करेंगे। इसके बाद लघु सिंचाई विभाग इसकी पड़ताल कर पात्र किसानों के खेतों में बोरिंग कराने का काम पूरा करेगा। इसके लिए शासन ने लघु सिंचाई विभाग को प्रति निशुल्क बोरिंग 15 हजार की धनराशि आवंटित किया है। किसान पोर्टल पर निशुल्क बोरिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन

उथले नलकूप योजना के तहत 30 मी. गहराई तक चार ईंच व्यास की बोरिंग की जाती है। मध्यम गहरी बोरिंग योजना का भी लाभ किसानों को दिया जाता है। शासन की ओर से जिलेे के लिए कुल इस वर्ष कुल 1500 निशुल्क बोरिंग का लक्ष्य निर्धारित किया है। ऑनलाइन आवेदन के बाद लघु सिंचाई विभाग की ओर से किसानों को सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उथले नलकूप के लिए पात्रता
- पीएम किसान सम्मान योजना में पंजीयन हो।
- उप्र भूगर्भ जल प्रबंधन में पंजीयन हो।
- सामान्य श्रेणी के लघु व सीमांत किसानों की जोत 0.2 हेक्टेयर है। अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए न्यूूनतम जोत सीमा का प्रतिबंध नहीं है।
- 2.5 से 5 एकड़ तक लघु व 0.5 से 2.5 एकड़ तक सीमांत किसान की श्रेणी में लाभान्वित होंगे।

मध्यम गहरी बोरिंग के लिए पात्रता-
- पीएम किसान सम्मान योजना में पंजीयन हो।
- उप्र भूगर्भ जल प्रबंधन में पंजीयन हो।
- इस योजना में सभी जाति व श्रेणी के किसान पात्र होंगे।
- योजना का लाभ पाने के लिए नलकूप से न्यूनतम 6 हेक्टेयर से 10 हेक्टेयर तक भूमि सिंचित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed