फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four more maize purchase centers opened

Ballia News: मक्के के चार और क्रय केंद्र खुले

Tue, 01 Jul 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Four more maize purchase centers opened
बलिया। सरकार मोटे अनाज की खरीद को लेकर काफी गंभीर है। एक सप्ताह पहले एक क्रय केंद्र लालगंज में खोला गया था लेकिन अब चार और क्रय केंद्र खोले गए हैं। अभी तक 70 कुंतल मक्के की खरीद हो चुकी है। मक्का क्रय केंद्र खोलने की मांग किसान काफी दिनों से कर रहे थे। जनप्रतिनिधियों ने भी मांग उठाई थी। लालगंज के अलावा रेवती, सोनबरसा, परिखरा, चितबड़ागांव में क्रय केंद्र खोले गए हैं। प्रशासन की नजर बिचौलिए पर है।
विज्ञापन

जिले में बड़े पैमाने पर मुरलीछपरा, बैरिया, बेलहरी, रेवती, सोहांव विकास खंड में मक्के की खेती होती है। किसानों को अपनी उपज बेचने में काफी दिक्कत होती थी। बिहार के व्यापारी औने-पौने दाम में खरीदारी करते थे। किसान भी आगे खरीफ की खेती को देखते हुए उपज विवशता में बेच देते थे। मक्का क्रय केंद्र खोलने के लिए पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी शासन को पत्र लिखा था। उसमें किसानों की आय दोगुनी करने के लिए जरूरी बताया था। पूर्व सांसद के पत्र को गंभीरता से लेते हुए शासन ने पहले लालगंज में एक मक्का क्रय केंद्र खोला। उसके बाद पूर्व सांसद के प्रस्ताव में चिह्नित सोनबरसा, रेवती, परिखरा मंडी, चितबड़ागांव में क्रय केंद्रों का संचालन किया गया है। अभी तक क्रय केंद्रों पर 70 कुंतल मक्के की खरीदारी हो चुकी है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी उब्बदुल्लाह ने बताया कि मक्का क्रय केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। केंद्र प्रभारियों को किसानों से संपर्क करने के भी निर्देश दिए गए हैं। किसानों को अपनी उपज बेचने में काफी सुविधा होगी। बिचौलियों पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed