{"_id":"6979dfba46217ce44a05860f","slug":"four-laborers-injured-when-steel-structure-built-for-pillar-collapsed-in-ballia-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में बड़ा हादसा: पिलर के लिए बन रहा सरिये का स्ट्रक्चर गिरने से चार मजदूर दबे, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में बड़ा हादसा: पिलर के लिए बन रहा सरिये का स्ट्रक्चर गिरने से चार मजदूर दबे, दो की हालत गंभीर
Wed, 28 Jan 2026 03:37 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 28 Jan 2026 03:37 PM IST
सार
Ballia News: बलिया जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां ओवरब्रिज निर्माण के दौरान पिलर के लिए बन रहा सरिये का स्ट्रक्चर गिर गया। जिससे चार मजदूर दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के मुजौना गांव के निजी स्कूल के पास एनएच-727बी पर बड़ा हादसा हुआ। यहां ओवरब्रिज निर्माण के दौरान बुधवार को सरिया का स्ट्रक्चर गिर गया। हादसे में चार मजदूर मलबे में दबकर बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों की पहचान बिहार निवासी इस्माइल (26), अमीर अंसारी (42), नूर मोहम्मद (40) और अब्दुल्लाह (20) के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया।
विज्ञापन
चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस संबंध में उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि ओवरब्रिज के पिलर निर्माण के दौरान सरिया का स्ट्रक्चर गिरने से मजदूरों के घायल होने की जानकारी मिली है। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन