फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four flames burned in three places, dead goats died

आग से चार मड़हे जले, मरी बकरियां मरीं

Sun, 12 Apr 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Four flames burned in three places, dead goats died
सिकंदरपुर क्षेत्र के सिवानकला गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग जली साइकिल व अन्य सामान। - फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर/नगरा। जिले के सिकंदरपुर और नगरा क्षेत्र के दो स्थानों पर शनिवार की रात हुई आग की घटनाओं में चार रिहायशी मड़हे व उसमें रखे घर गृहस्थी के सामान जल कर राख हो गए। इसके अलावा तीन बकरियों की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिवान कला गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग से दो रिहायशी झोपड़ी जल कर राख हो गई। गांव निवासी मैनेजर राजभर का परिवार खाना खा कर सोने चला गया। आधी रात में झोपड़ी में आग लग गई। लोग आग पर काबू पाते उससे पहले दो झोपड़ियां, उसमें रखे अनाज, कपड़ा, बिस्तर, साइकिल जलकर राख हो गया। तीन बकरियां भी मर गईं। रविवार को लेखपाल ने मौके का जायजा लेकर सहायता का आश्वासन दिया। प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता ने अग्निपीड़ितों केे आर्थिक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के अखरही (ताड़ीबड़ा गांव) में शनिवार की रात खाना बनाते समय मड़हे में आग लग गई। इसमें दिव्यांग व उसके भाई की रिहायशी मड़हे जल कर राख हो गए। 12 हजार नकदी के साथ अनाज, कपड़ा, बर्तन, चारपाई ,चौकी आदि जल कर नष्ट हो गया। अखरही निवासी वीरेंद्र मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार की रात को वीरेंद्र के घर खाना चूल्हे पर बन रहा था। चूल्हे से छिटकी चिंगारी से मड़हे में आग लग गई और बगल में वीरेंद्र के भाई धनु राजभर के रिहायशी मड़हे को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed