फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four families from fire ash six cottage

आग से चार परिवारों की छह झोपड़ी राख

Sat, 13 Feb 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Sat, 13 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Four families from fire ash six cottage
रेवती थाना क्षेत्र के पचरूखिया गांव में शनिवार सुबह अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। घटना में चार परिवारों की छह रिहायशी झोपड़ियां और उसमें रखे सभी सामान जल गए। घंटों मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



रेवती थाना क्षेत्र के पचरूखिया गांव निवासी अलगू चौधरी की रिहायशी झोपड़ी से शनिवार सुबह अचानक आग की लपटें उठने लगीं। अभी लोग कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। केशव चौधरी, मुक्ति चौधरी, विधवा सरली देवी के रिहायशी मड़हे भी जलने लगे।
विज्ञापन



अलगू चौधरी की बेटी रानी चौधरी की शादी 17 अप्रैल को होनी है। इसे लेकर वह धीरे-धीरे विवाह के लिए सामानों की खरीदारी भी कर रही है। बाढ़ कटान के बाद आग ने दोहरा झटका दिया। अगलगी की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय कानूनगो श्याम नारायण मिश्र ने पीड़ितों की सूची बनाकर शासन स्तर से मिलने वाले योजनाओं का लाभ तत्काल दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के बाद प्रधान प्रतिनिधि अशोक सिंह ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राशन, किरासन और तिरपाल की व्यवस्था कराई। साथ ही कांग्रेस नेता विनोद सिंह ने भी अपने स्तर से मदद की, और कोटेदारों ने बढ़ चढ़कर हाथ बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed