फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four cases filed against Pradhan for getting MNREGA work done from JCB

जेसीबी से मनरेगा कार्य कराने में प्रधान समेत पर चार मुकदमा

Wed, 25 May 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Four cases filed against Pradhan for getting MNREGA work done from JCB
बैरिया। क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव में मनरेगा के तहत पोखरा खोदाई का कार्य मजदूरों के बदले जेसीबी से कराने का मामला सामने आया है। सीडीओ के निर्देश पर मुरली छपरा ब्लॉक के बीडीओ ने गांव की प्रधान फुलमतिया देवी, सचिव अरविंद मौर्य, रोजगार सेवक सुशील कुमार व जेसीबी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत इब्राहिमाबाद उपरवार के इब्राहिमाबाद गांव में कुकुरिया बाबा के पास मनरेगा से पोखरे का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। बताया जाता है इस कार्य को मजदूरों से कराने के बजाए जेसीबी मशीन से हो रहा था। किसी ग्रामीण ने इसकी वीडियो बना कर इसकी शिकायत सीडीओ से की थी। सीडीओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी मुरली छपरा धर्मेद्र कुमार यादव के नेतृत्व में एक जांच टीम मौके पर भेजा। टीम ने मामले की जांच कर सीडीओ को रिपोर्ट भेजी जिसमें मनरेगा कार्य जेसीबी से कराने की पुष्टि हुई। सीडीओ ने इस मामले में बीडीओ को मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। बीडीओ की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने प्रधान, सचिव व रोजगार सेवक के खिलाफ मनरेगा कार्य में अनियमितता, सरकार धन के गबन के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बाबत थाना प्रभारी बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि खंड विकास अधिकारी मुरली छपरा की तहरीर पर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed