फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Four arrested with stolen goods in Ballia

बलिया में चोरी के सामान के साथ चार गिरफ्तार

Mon, 26 Jul 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Four arrested with stolen goods in Ballia
बलिया की गड़वार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चिलकहर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से चोरी के सामान के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से जेवरात, 3500 रुपये नकद और दो चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस ने चोरी के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राजेश मुसहर निवासी तेलिया पोखरा थाना चितबड़ागांव, पप्पू मुसहर निवासी पुर थाना पकड़ी, डिगू मुसहर निवासी पुर थाना पकड़ी, शत्रुघ्न प्रसाद निवासी नायकडीह हाल्ट थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर बताया। आरोपियों के पास से एक सोने की चेन, झुमका, चार अंगूठी, एक मंगलसूत्र समेत चांदी के भी जेवरात बरामद हुए। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक दशरथ उपाध्याय समेत अन्य थे।
विज्ञापन

चोरी की बाइक संग आरोपी गिरफ्तार
रेवती। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीज गोदाम तिराहे के पास से रविवार की देर शाम चोरी की एक बाइक, तमंचा व दो कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनीष कुमार यादव निवासी जयनगर पर्वतपुर थाना बांसडीह बताया। एसएचओ यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि 19 जुलाई को सिविल कोर्ट से चोरी की बाइक बरामद हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed