फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Former MP Gauri Shankar Rai remembered on Jayanti

जयंती पर याद किए गए पूर्व सांसद स्व. गौरी शंकर राय

Wed, 10 Jun 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Former MP Gauri Shankar Rai remembered on Jayanti
फोटो...
विज्ञापन

सुखपुरा। समाजवादी विचारक एवं पूर्व सांसद गौरी शंकर राय की नीतियों व आदर्शों को आत्मसात कर उनके सपनों के अनुरूप राष्ट्र का निर्माण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ये बातें वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय ने गौरी शंकर राय के 97 वीं जयंती पर गौरी शंकर राय कन्या महाविद्यालय करनई में आयोजित सभा में कहीं।

उन्होंने कहा कि राय साहब का पूरा जीवन समाज के कमजोर व शोषितों के प्रति समर्पित था। वह किसानों मजदूरों मजलूमों के हक की लड़ाई लड़ते रहे। पूर्व विधायक सुधीर राय ने कहा कि मूल्य आधारित राजनीत के लिए समर्पित जीवन और राजनीति का सामाजिक जीवन में सामंजस्य पूर्ण समायोजन में उनका अटूट विश्वास था। पूर्व प्रमुख शारदानंद राय ने कहा कि राय साहब एक ऐसी पीढ़ी के प्रतिनिधि थे जो राजनीति के सिद्धांतों के लिए जीवन पर्यंत संघर्षरत रहे। श्रद्धांजलि सभा को गिरजा शंकर राय,परमात्मा नंद पांडेय, उमाशंकर शुक्ल, राज कुमार पांडेय, एडवोकेट कमल किशोर राय, विनोद राय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व सासंद के तीनों पुत्र इंजीनियर पारसनाथ राय, एडवोकेट वीरेंद्र राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अजय शंकर राय के ने श्रद्धांजलि दी। समस्त आगंतुकों का स्वागत प्राचार्य डॉ एसके सिंह ने किया। अध्यक्षता सेनानी रामविचार पांडेय व संचालन धनंजय राय ने किया । महाविद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र राय ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed