फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Former MLA Ram Iqbal singh target his own government for farmers said BJP making mistake to underestimate OP Rajbhar

बलिया: पूर्व विधायक राम इकबाल ने अपनी ही सरकार को बताया किसान विरोधी, कहा- ओपी राजभर को कम आंकना भाजपा की भूल

Sun, 31 Oct 2021 07:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 31 Oct 2021 07:47 PM IST
सार

पूर्व विधायक और भाजपा नेता राम इकबाल सिंह ने रविवार को बलिया के नगरा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपनी ही सरकार पर निशाना साधा। सपा-सुभासपा गठबंधन और यूपी चुनाव 2022 पर भी अपनी बात रखी।

विज्ञापन
Former MLA Ram Iqbal singh target his own government for farmers said BJP making mistake to underestimate OP Rajbhar
पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व विधायक और भाजपा नेता राम इकबाल सिंह ने अपनी ही सरकार को किसान और बेरोजगार विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार 2022 में आय दोगुनी करने के बजाय किसानों की उपेक्षा कर रही है। लगातार बारिश व बाढ़ से बलिया के किसान तबाह हो चुके हैं। अभी तक उन्हें क्षतिपूर्ति नहीं दी गई। अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने शनिवार को बलिया के नगरा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि किसानों के लिए खेती घाटे का सौदा बन गई है। डीएपी और एनपीके उर्वरक के दामों में वृद्धि कर दी गई है। सरकारी समितियों से डीएपी गायब है। डीजल के मूल्य में हुई बेतहाशा वृद्धि से खेतों की जुताई, फसल की कटाई, मड़ाई महंगी हो चुकी है।
विज्ञापन


सरकार ने 70 रुपये प्रति क्विंटल धान का खरीद मूल्य बढ़ाया है जो नाकाफी है। सपा-सुभासपा गठबंधन पर कहा कि ओमप्रकाश राजभर की ताकत को कम कर आंकना भाजपा की भूल है। ओमप्रकाश राजभर को सबक सिखाने की जिम्मेदारी भाजपा ने उनके ही बिरादरी के आयातित दो नेताओं को दी थी लेकिन वे दोनों ओमप्रकाश के सामने बौने साबित होकर उपहास के पात्र बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः मिशन 2022 को धार देने वाराणसी आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेशभर के भाजपा पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक

पूर्व विधायक ने सरकार से की ये मांग

पूर्व विधायक ने सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने, बाढ़ व जलप्लावन से प्रभावित हुए किसानों को 25 सौ रुपये प्रति बीघे की दर से क्षतिपूर्ति देने, शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने, वित्तविहीन शिक्षकों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह क्षतिपूर्ति देने, शिक्षामित्रों को पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा देने व पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed