{"_id":"5f7e04458ebc3e9c055bc3ee","slug":"former-minister-narada-will-run-tractor-in-collectorate-due-to-farmer-problem-ballia-news-vns551553876","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट में ट्रैक्टर चलायेंगे पूर्व मंत्री नारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट में ट्रैक्टर चलायेंगे पूर्व मंत्री नारद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। खेतों में जलभराव की समस्या से जूझ रहे बोहा के किसानों को इससे समाधान के लिए बृहस्पतिवार को ज्ञापन देने के कार्यक्रम के मद्देनजर पूर्व मंत्री व सपा नेता नारद राय ने दर्जनों गांवों में संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम सभा नीरूपुर, सुल्तानपुर, सीताकुंड, पिंडारी, वसुधापार, पूरास, सरसपाली, कछुआ, सहरसपाली, अगरौली आदि गांवों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। कहा कि स्वर्गीय विक्रमादित्य पांडे के द्वारा शुरू कराई गई योजना वरूना ड्रेन का अधूरा कार्य पूरा कराकर तत्काल वहां के पानी का निकासी कराया जाए।
उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से बोहा का पानी घाघरा एवं गंगा में नहीं जा रहा है, क्योंकि घाघरा नदी में जाने के लिए कंचनपुर केवा में बना रेगुलेटर एवं गंगा नदी में पानी जाने के लिए बना बादिलपुर बाबूबेल में बना रेगुलेटर बंद हो गया है। साथ ही बहुत सी सड़कों का निर्माण कराते समय इस समस्या को लोक निर्माण विभाग ने नजरअंदाज करके पुलों का निर्माण नहीं कराया। बता दें कि पूर्व मंत्री ट्रैक्टर चलाते हुए कलेक्ट्रेट जाएंगे और किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन डीएम श्रीहरिप्रताप शाही को सौंपेंगे। इस अवसर पर अवध बिहारी तिवारी, शंभू नाथ, परमेश्वर यादव प्रधान, बलिराम यादव, उदय यादव प्रधान, सदस्य, लक्ष्मण यादव, सिद्धार्थ, विमलेश, भरत यादव, कामेश्वर यादव, छितेश्वर यादव, गुप्त नाथ शर्मा, मिकन ठाकुर, केदार साह, देवेंद्र यादव, कृष्णा राय, अजीत सिंह यादव, परमात्मा यादव, विजय यादव, पहलवान तिवारी, पिंटू यादव, जितेंद्र ठाकुर, सत्यदेव, रविंद्र यादव, सुदामा यादव, अच्छे लाल यादव, मुनू पांडे, विजय शंकर यादव, दिनेश यादव प्रभूनाथ यादव आदि रहे।
सपाइयों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
बलिया समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें वरुणा ड्रेन को बनाने की मांग की गई। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ड्रेन का निर्माण ना होने की वजह से दर्जन भर गांवों के किसानों की हजारों एकड़ फसल नष्ट हो गई है। ज्ञापन में प्रभावित किसानों को दस हजार रुपये प्रति बीघा मुआवजा देने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में सनातन पांडे, चंद्रशेखर सिंह, शशिकांत चतुर्वेदी, बंशीधर यज्व, राजेंद्र कनौजिया, सुशील कुमार पांडे कांहजी, जमाल आलम, रविंद्र नाथ यादव, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
सरकार नहीं दुकान चला रही भाजपा: कान्हजी
बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार पर आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार शासन नहीं चला रही है, बल्कि दुकान चला रही है। निजीकरण के द्वारा वह युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बेचने में लगी है। कहा कि भाजपा सरकार टोल, मंडी, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, सरकारी माल, हवाई अड्डा, रेल, लालकिला और बीमा कंपनियों के निजीकरण की दिशा में कदम उठा रही हैं। रेलवे अस्पतालों को बेचने के लिए टेंडर मांगे जा रहे हैं।