{"_id":"6621ecf33339ecdf300f62eb","slug":"former-minister-anand-swaroop-announced-not-to-contest-elections-from-bairia-assembly-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics: पूर्व मंत्री ने की बैरिया विधानसभा से चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा; सोशल मीडिया पर हुए भावुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics: पूर्व मंत्री ने की बैरिया विधानसभा से चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा; सोशल मीडिया पर हुए भावुक
Fri, 19 Apr 2024 09:34 AM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 19 Apr 2024 09:34 AM IST
सार
UP Politics: चुनाव परिणाम के बाद पार्टी नेतृत्व को मैंने अवगत कराया कि अब आगे मैं कभी भी बैरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ूंगा। सैकड़ों कार्यकर्ताओं से आत्मीय संबंध बने जो आजीवन रहेगा।
विज्ञापन
पूर्व विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के पूर्व मंत्री और बलिया नगर से पूर्व विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा है कि वो अब बैरिया विधानसभा से कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे। चुनावी सीजन में पूर्व मंत्री की इस घोषणा के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। चर्चा है कि वह अपनी कर्म भूमि बलिया नगर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।
यहां से वह पहले भी चुनाव लड़े थे। सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक पोस्ट में पूर्व मंत्री ने बैरिया विधान सभा क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए लिखा है कि श्रीराम जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं, आज के पावन दिवस पर आप सभी से मन की बात साझा करना चाहता हूं।
2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने मुझे मेरी जन्मभूमि व कर्म भूमि बलिया नगर विधान सभा क्षेत्र से स्थानांतरित कर आपके बैरिया विधान सभा क्षेत्र से पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया था।
विज्ञापन
मात्र 20 दिनों में अपनी संपूर्ण शक्ति व सामर्थ्य से चुनाव लड़ा। सभी कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया इसका आभारी रहूंगा।