फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Former block chief and secretary including three arrested in crores of rupees food scam in ballia by varanasi EOW

बलियाः करोड़ों रुपये के खाद्यान्न घोटाले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख, कोटेदार और सचिव गिरफ्तार

Fri, 28 May 2021 07:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 May 2021 07:06 PM IST
सार

संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत वर्ष 2002 से 2006 के बीच उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में करोड़ों रुपये का खाद्यान्न घोटाला हुआ था। घोटाले में आईएएस अधिकारी सहित डीएसओ, तहसीलदार, सीडीओ, पीडी, बीडीओ, कोटेदार आदि  सहित 6055 लोगों पर गबन का मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
Former block chief and secretary including three arrested in crores of rupees food scam in ballia by varanasi EOW
आर्थिक अपराध शाखा वाराणसी (ईओडब्ल्यू) की टीम ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत वर्ष 2002 से 2006 के बीच हुए करोड़ों के खाद्यान्न घोटाले में आर्थिक अपराध शाखा वाराणसी (ईओडब्ल्यू) की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मनियर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख  प्रभुनाथ पटेल व मानिकपुर के कोटेदार ऋषिदेव सिंह व तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव व निपनिया गांव निवासी तुलसीराम को मनियर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर साथ ले गई। आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही मनियर थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


खाद्यान्न घोटाले में आईएएस अधिकारी सहित डीएसओ, तहसीलदार, सीडीओ, पीडी, बीडीओ, कोटेदार आदि  सहित 6055 लोगों पर गबन का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें जनपद के 17 ब्लॉकों के कोटेदार, अधिकारी  व कर्मचारी आरोपित थे।
विज्ञापन


बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व विधान सभा के आश्वासन समिति की बैठक में बलिया और जौनपुर में हुए घोटाले की जांच और हुई कार्रवाई की समीक्षा हुई थी। इसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम सक्रिय हुई और आरोपियों की धर-पकड़ में जुट गई। इस बाबत ईओडब्ल्यू के इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी मिश्रा ने बताया कि खाद्यान्न घोटाला में कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष मनियर शैलेश सिंह ने बताया कि पूर्व प्रमुख प्रभुनाथ पटेल, कोटेदार ऋषि देव सिंह, सचिव तुलसीराम की गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed