फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Former BJP MLA targeted his own party in ballia said monetization is name of selling government properties

बलियाः भाजपा के पूर्व विधायक ने अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना, कहा- सरकारी संपत्तियों को बेचने का नाम है मुद्रीकरण

Sat, 04 Sep 2021 09:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 04 Sep 2021 09:31 PM IST
सार

भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने बलिया के नगरा में  पत्रकारों से बातचीत में केंद्र सरकार पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Former BJP MLA targeted his own party in ballia said monetization is  name of selling government properties
भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह शनिवार को फिर अपनी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने संपत्ति को बेचने का नाम मुद्रीकरण दिया है। देश के किसान, मजदूर और व्यापारियों के टैक्स से जिन अचल संपत्तियों को पूर्वजों ने बनाया था उन्हें उद्योगपतियों को बेचकर सरकार कह रही है कि देश महाशक्ति बन रहा है। यह काफी हास्यास्पद है। 

विज्ञापन


राम इकबाल सिंह ने बलिया के नगरा में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने वित्तमंत्री का हवाला देकर कहा कि  सरकार को एक लाख करोड़ रुपए जुटाने हैं। इसके तहत कई चीजों का मुद्रीकरण कर  29 हजार करोड़ रुपए प्राप्त किया जाएगा।
विज्ञापन


 इस तरह देश की अचल संपत्ति बेचकर एक लाख करोड़ रुपए जुटाने की योजना को लांच किया गया है। अधिकारियों ने सरकार को गलत सूचना देकर देश को खुले में शौच मुक्त घोषित करा दिया, जबकि आज भी गांवों के बाहर सड़कों को गंदा किया जा रहा है। सरकारी अमला आंख बंदकर अपने तरीके से काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2022 का चुनाव सामने है, लोग बहुत से ऐसे सवालों के जवाब चाहते हैं। अस्पताल निरीक्षण के वक्त मुख्यमंत्री से हकीकत छिपाई गई। मुख्यमंत्री को सब सुंदर ही दिखा। अस्पताल सुधरने के बजाय और बिगड़ता ही जा रहा।  जिला जाम के बाद जल में फंसा हुआ है। छह सितंबर को किसानों और अस्पताल को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक देंगे।

सरकार की तानाशाही से लोहा ले रही सपा : अंबिका चौधरी

समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत शनिवार को जिले में पहली बार आए पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का हर वर्ग अखिलेश यादव की तरफ देख रहा है। प्रदेश का विकास सिर्फ अखिलेश यादव ही कर सकते हैं,  तानाशाह सरकार से सिर्फ समाजवादी पार्टी ही लड़ रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री का जोरदार स्वागत किया। 

पूर्व मंत्री सड़क मार्ग से लखनऊ से कोटवा नारायणपुर  पहुंचे और मुक्ति नाथ बाबा का दर्शन किया। वहां से काफिला भरौली गोलंबर, नरही, चितबड़ागांव, फेफना होते हुए बलिया पहुंचा, जहां जिला पंचायत परिसर कार्यालय में स्वागत सभा हुई। इसमें प्रदेश विधान सभा में विपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार जनाकांक्षाओं पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है।  

इसके पूर्व जिला पंचायत सदस्यों की तरफ से अध्यक्ष आनंद चौधरी के नेतृत्व में 51 किलो का माला पहना कर स्वागत किया गया। इसके पूर्व राजनारायण यादव एवं विनायक मौर्या का भी समाजवादी पार्टी में सम्मलित होने पर स्वागत किया गया। उधर, पूर्व मंत्री का काफिला नगर में आने से पूर्व ही सपा कार्यकर्ताओं का एक दस्ता शहर के चित्तू पांडेय चौराहे पर पहुंच कर गुजरने वाले वाहनों को किनारे कर सड़क खाली कराने लगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed