फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Former BJP MLA Ram Iqbal on Lakhimpur Kheri incident demand accused Minister of State for Home immediately remove in ballia

यूपी: लखीमपुर खीरी की घटना पर बोले भाजपा के पूर्व विधायक- आरोपी गृह राज्यमंत्री को तत्काल करें बर्खास्त

Thu, 14 Oct 2021 10:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 14 Oct 2021 10:39 PM IST
सार

भाजपा के पूर्व विधायक रामइकबाल ने लखीमपुर खीरी की घटना पर अपनी सरकार को फिर घेरा है। उन्होंने कहा कि यह घटना मानवता के लिए कलंक है। उन्होंने आरोपी राज्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।

विज्ञापन
Former BJP MLA Ram Iqbal on Lakhimpur Kheri incident demand accused Minister of State for Home immediately remove in ballia
पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के पूर्व विधायक एवं प्रांतीय कार्यसमिति के सदस्य रामइकबाल सिंह ने लखीमपुर खीरी मामले गृह राज्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंत्री पुत्र की गाड़ी से किसानों को रौंदे जाने का आरोप है। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मंत्री पुत्र को गिरफ्तार किया गया, लेकिन आज भी मंत्री कुर्सी पर विराजमान हैं। पूर्व विधायक बलिया जिले के नगरा में बुधवार को देर शाम पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


रामइकबाल सिंह ने कहा कि सरकार तुरंत कृषि बिल को वापस ले, अन्यथा किसान समाप्त हो जाएगा।  घटना में भाजपा कार्यकर्ता भी मारे गए हैं। सरकार को उनकी भी सुध लेनी चाहिए। सरकार की बेरुखी से प्रदेश भर के कार्यकर्ता आक्रोशित हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि सरकार किसानों की तरह ही मृत कार्यकर्ताओं के स्वजन को आर्थिक सहायता व एक सदस्य को नौकरी प्रदान करे। उनका कहना है कि इस सरकार में लोग सुरक्षित नहीं रह गए हैं। सरकार को नौकरशाह चला रहे हैं। अभी तक गोरखपुर के डीएम व एसपी पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को दोनों अधिकारियों को बर्खास्त करना चाहिए। अब भाजपा कार्यकर्ता भी थाने में जाने से डरने लगे हैं। बलिया में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है। सुरहा ताल में आई बाढ से 30 गांव प्रभावित हैं। इसके बावजूद भी यहां के नुमाइंदे व प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। पूरा बलिया शहर पानी में डूबा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed