फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Former BJP MLA 1500 with the arrest of the men

पूर्व विधायक के साथ 1500 भाजपाजनों ने दी गिरफ्तारी

Wed, 17 Aug 2016 11:55 PM IST
balia
balia Updated Wed, 17 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Former BJP MLA 1500 with the arrest of the men
जुलूस लेकर कलेक्ट्रेट की ओर जाते भाजपा के पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह और भाजपाजन। - फोटो : balia
पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह के नेतृत्व में हजारों भाजपाजनों ने बुधवार को नगर के टाउन हाल से जुलूस निकालकर जेल भरो आंदोलन के तहत कलेक्ट्रेट पर गिरफ्तारी दी। प्रशासन ने 1500 लोगों की गिरफ्तारी करने के बाद मौके पर ही छोड़ दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने सपा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने जिला प्रशासन को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें विभिन्न मामलों में किए गए घोटाले की जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन


पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के टाउन हाल से जुलूस निकाला। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि सूबे की सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बलात्कार, लूट, डकैती, हत्या शिष्टाचार बन गया। कहा कि नंदपुर गांव के बलात्कार के आरोपी पर रासुका लगाया जाए और जया मिश्रा हत्याकांड तथा रोशनी पाल हत्याकांड की सीबीआई जांच कराई जाय। बलिया नगर के सीवर लाइन में भुगतान प्राप्त करने वाली फर्म को ब्लैक लिस्टेड करते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाय। कहा कि नगर के जर्जर सड़कों के बाद भी पैसा हजम करने वाले ठेकेदारों की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना में आए धन की घोटाले,  नरहीं कांड में दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए।  इस मौके पर संदीप सिंह, दीपक शर्मा, विनोद तिवारी, गीता शरण सिंह, अरविंद सिंह, स्वामी नाथ साहनी, अनिल सिंह, राजाराम चौहान, साधू यादव, विजय सिंह, सुभाष यादव सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed