फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Forests come forward to save our property

वन हमारी संपदा, बचाने को आगे आएं

Wed, 05 Jul 2017 10:40 PM IST
ballia
ballia Updated Wed, 05 Jul 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Forests come forward to save our property
गंगा तट पर पौधरोपण करते प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा। - फोटो : ballia
प्रदेश के उर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कोरंटाडीह डाकबंगले के पास गंगा किनारे पौधे रोप कर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं। कहा कि वन हमारे धरोहर है और इसे बचाने के लिए आगे आना होगा। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का संकल्प है कि नदी, वन सहित अपनी धराहरों को बचाया जाए। जल का संरक्षण किया जाए। इसी के तहत 1 से 7 जुलाई तक वन महोत्सव सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। पेड़ों का काटना कहीं से भी उचित नही है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्त्रस्म ने कहा कि पौधरोपण को जन आन्दोलन का रूप दें और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए सबको प्रेरित करें। इस अवसर पर विधायक धनंजय कन्नौजिया, सुरेंद्र सिंह, एसपी सुजाता सिंह, सीडीओ संतोष कुमार, डीएफओ रामअवतार सिंह, अपर मुख्याधिकारी रमेश सिंह, अतुल तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के बच्चों एवं उपस्थित लोगों को पौधरोपण व पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई। उधर, विकास भवन में जिला विकास अधिकारी ने पौधरोपण किया। इसके अलावा गंगा किनारे गांवों में भी बीडीओ, सचिव व ग्राम प्रधान के सहयोग के वृक्षारोपण कराया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वृक्षारोपण अभियान के तहत जनपद में इस वर्ष कुल 7 लाख 39 हजार 590 पौधे रोपित किये जाएंगे। इसमें वन विभाग द्वारा कुल 96 स्थलों पर 347 हेक्टेयर में 3 लाख 66 हजार पांच सौ पौधे लगाये जाने है। इसके अलावा अन्य विभागों द्वारा भी 339 हेक्टेयर में 3 लाख 73 हजार 90 पौधे लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed