फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   For honorarium workers demonstrate

आशा और रसोइयों का फूटा गुस्सा

Tue, 04 Aug 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 04 Aug 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
For honorarium workers demonstrate
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं पर सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य चिकित्साकारी डा. ललन प्रसाद का आशा कार्यकर्ताओं ने घेराव किया।
विज्ञापन


चार माह से मानदेय भुगतान न होने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। करीब दो घंटे तक घेराव के बाद आश्वासन दिया। इसके बाद ही एसीएमओ बाहर निकले। घटनाक्रम के दौरान ही एक आशा बेहोश होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन


अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ललन प्रसाद आशा बहुओं को जानकारी देने के बाद जैसे ही अस्पताल के बाहर निकलने लगे। आशा बहुओं ने घेर कर अप्रैल से नहीं मिल रहे मानदेय, सड़क दुर्घटना में मृत आशादेवी शुभावती यादव के परिवार को पांच लाख रुपये आर्थिक मदद, जननी सुरक्षा सहित अन्य भुगतानों को लेकर नारेबाजी करते हुए रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मजबूरन डा. ललन प्रसाद जाकर एक कमरे में बैठ गए। दो घंटे तक आशा कार्यकर्ता नारेबाजी करती रहीं। इसके बाद डा. ललन प्रसाद के आश्वासन के बाद आशा कार्यकर्ता उनको बाहर जाने देने के लिए राजी हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed