फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   football match in ballia

खैराबाद ने सिकरिया को हराया

Tue, 23 Feb 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
football match in ballia
सुखपुरा। संत यतीनाथ मिनी स्टेडियम सुखपुरा में वाईएन स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित अंतर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में मंगलवार को खैराबाद आजमगढ़ ने सिकरिया बलिया को कड़े संघर्ष में 1-0 से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन

खेल के प्रारंभ में बलिया के खिलाड़ियों ने काफी उम्दा खेल का प्रदर्शन किया लेकिन वे गोल नहीं कर पाए। बलिया के खिलाड़ियों ने गोल करने के चार-पांच आसान मौके गंवाए। मैच के 22वें मिनट पर आजमगढ़ के वारिस अहमद ने अपने साथी के पास पर आसान गोल कर दिया। बलिया के खिलाड़ियों ने खेल के मध्यांतर तक गोल उतारने का काफी प्रयास किया लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। मध्यांतर के बाद के खेल में बलिया के खिलाड़ी शिथिल हो गए और आखिर तक वे गोल उतार नहीं सके। इस प्रकार आजमगढ़ के खिलाड़ी एक गोल से विजयी रहे। इसके पूर्व जिला पंचायत के पूर्व सदस्य विनोद सिंह खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। विरेंद्र सिंह, जमाल आलम एवं अनिल यादव अंपायर जबकि कमेंट्री कमलेश मिश्र ने किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा, अरविंद सिंह, मिथिलेश श्रीवास्तव, रमाशंकर यादव, सत्य प्रकाश गुप्त, रवींद्रनाथ उपाध्याय, जितेंद्र सिंह आदि रहे। आयोजक मंडल के उमेश कुमार सिंह, आकाश सिंह, प्रकाश सिंह, अजय शंकर शुक्ल, नवनीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed