अवैध शराब मामले में लापरवाही पर पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, बलिया में फरार हो गए थे तीन आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र और कोतवाली के इलाके से पिछले दिनों लाखों की अंग्रेजी शराब बरामदगी के दौरान तीन आरोपियों के फरार होने के मामले में पांच पुलिस कर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिली है। सभी को एसपी ने रविवार को लाइन हाजिर कर दिया।
हल्दी थाना क्षेत्र के मुड़ाडीह ग्रामसभा के लाखपुर गांव स्थित मुर्गी फार्म से पुलिस ने 12 फरवरी की रात 25 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की थी। उस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जबकि दो आरोपी विनय सिंह और बच्चा सिंह निवासी पोखरा, थाना हल्दी फरार हो गए थे।
मामले में हलका प्रभारी और बीट के सिपाहियों की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होने पर एसपी डॉ. विपिन ताडा ने विभागीय जांच कराई। इसमें उपनिरीक्षक सूर्यनाथ यादव और आरक्षी सतीश यादव और अभिषेक यादव को दोषी पाया गया। एसपी ने तीनों को लाइन हाजिर कर दिया।
इसके अलावा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा ने पांच मार्च को दुबहड़ थाना क्षेत्र के बंधुचक गांव से 16 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की थी। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
जबकि मुख्य आरोपी सुनील चौधरी निवासी बंधुचक थाना दुबहड़ फरार हो गया था। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने दुबहड़ थाने के हलका इंचार्ज उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह और बीट सिपाही शिवमंगल सिंह यादव को लाइन हाजिर कर दिया।