{"_id":"62a4e147f196c43c2d4bfc5a","slug":"five-injured-including-deranged-in-road-accident-ballia-news-vns658429349","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में विक्षिप्त समेत पांच जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में विक्षिप्त समेत पांच जख्मी
विज्ञापन
चितबड़ागांव। सुजायत पेट्रोल पंप के पास पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक की अस्पताल में मौत हो गई। दोनों रिश्ते में साढू थे। उधर भरौली में बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।
मनोज कुमार निवासी सलेमपुर थाना पकड़ी एवं अमित राम निवासी उमेदा थाना सिकंदरपुर के रहने वाले हैं। दोनों की शादी अख्तियारपुर निवासी महेश राम के पुत्रियों से हुआ है। महेश राम की एक बेटी की शादी शनिवार को होनी थी। उसी को दहेज में देने के लिए नई बाइक लेकर दोनों साढू अख्तियारपुर आ रहे थे। जैसे ही दोनों साढू सुजायत पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि सामने से तीव्र गति से बलिया की तरफ जा रही पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। दोनों को सदर अस्पताल भेजवाया गया, जहां अमित को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मनोज कुमार को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
भरौली गांव निवासी संदीप चौधरी बाइक से गांव जा रहा था। नरहीं गांव निवासी अजय पासवान (25) ने भरौली के पास अपनी बाइक मोड़ दी। दोनों बाइक में टक्कर हो गई। अजय पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिला चिकित्सालय जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसों में पांच जख्मी
बैरिया/ सिकंदरपुर। सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। वशिष्ठ नगर प्लाट निवासी लालसाहब (15) आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। वह पेड़ से नीचे उतरा कि वैसे ही अवैध खनन कर मिट्टी ले जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे धक्का मारकर घायल कर दिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ज्ञान कुंज एकेडमी के समीप युवक के बाइक के सामने आ जाने से हुसैनपुर गांव निवासी आदित्य तिवारी (16), खुश्बू तिवारी (17), लवली तिवारी (20) तथा युवक बेचन खरवार (37) घायल हो गए। आदित्य तिवारी अपनी दो बहनों के साथ मालदा में किसी डॉक्टर के यहां से गया था।