फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Five dead, 14 wounded in accidents

हादसों में पांच की मौत, 14 घायल

Mon, 28 Aug 2017 10:33 PM IST
ballia
ballia Updated Mon, 28 Aug 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Five dead, 14 wounded in accidents
सड़क हादसों में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
जिले में पिछले चौबीस घंटे के दौरान अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। सुखपुरा थाना क्षेत्र के अलावलपुर चट्टी पर नगरा की ओर से आ रही मारुति कार ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार अधेड़ सहित एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं वाहन के इंतजार मे खड़े एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बाइक सवार घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां वृद्ध को चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। अभी परिजन ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि अलावलपुर चट्टी पर वाहन की तलाश में खड़ा गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर निवासी नन्दकिशोर (60) की जान चली गई। बाइक सवारों में सुखपुरा थाना क्षेत्र के बंसतपुर निवासी अनिल बिन्द (30) एवं शिवपुर दतीवर गांव निवासी राजबली (62) थे, दोनों अपने गांव जा रहे थे। उधर, गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास भंडारी गांव निवासी वीरेन्द्र यादव (45) बाइक से असुंलित होकर गिर गया और घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।  
विज्ञापन


रेवती :  थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए आठ घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिसमें एक को जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रेवती-बैरिया मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने टेंपो व बाइक की टक्कर में नरेंद्र साहनी (30) पुत्र ताराचंद साहनी निवासी दल छपरा, गौतम मल्लाह (20) पुत्र रमाशंकर मल्लाह, पिण्टू तुरहा (22) पुत्र मुन्ना तुरहा निवासीगण राजपुर, अमवा की सती माई स्थान से दर्शन कर टेंपो से लौट रहे रासमुनि देवी (45) पत्नी जवाहर गोंड़ निवासी जमालपुर, पूजा गोंड (20) पुत्री धर्म साह गोंड निवासी तिवारी टोला नवकागांव, बेबी (24) पत्नी मनोज निवासी नवकागांव रेवती-बैरिया मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने बाइक व टेंपो की टक्कर में घायल हो गए। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने गौतम को मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना में तरुण पाण्डेय (19) पुत्र रमेश चंद्र पाण्डेय, वैभव सिंह (18) पुत्र दिलीप सिंह तथा मंगल सिंह पुत्र टुनटुन सिंह निवासीगण गायघाट, झरकटहां टेंम्पो स्टैंड के समीप बाइक असंतुलित होने के कारण गिर कर घायल हो गए। रेवती-बैरिया मार्ग पर गोपाल जी मेमोरियल स्कूल के सामने दो बाइकों की टक्कर में महेश (30) पुत्र नारायण प्रसाद निवासी कुंआ पीपर गंभीर रूप से घायल हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदरपुर : थाना क्षेत्र के नवानगर चट्टी के समीप सोमवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में दोनों बाईक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी  पहुंचाया जहां एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन परिवारीजन उसे मऊ लेकर चले गए।  बताया जाता है कि क्षेत्र के मझवलिया गांव निवासी अजीत कुमार (25) चंद्रभान उर्फ मंटू सिंह निवासी भीमहर के साथ बाइक से मालदह जा रहे थे। अभी वह नवानगर चट्टी से आगे बढ़े थे कि पीछे से जा रहे बाइक सवार शांतनु उर्फ सोनू सिंह (25) निवासी चाड़ी से टक्कर हो गया।

मनियर ः खेजुरी थाना क्षेत्र बालूपुर निवासी प्रेमचंद तिवारी (55) अपनी स्कूटी पर यूरिया खाद लादकर दुरौधा गांव में धान के खेत में खाद डालने जा रहे थे। बहदुरा गांव के पास पीछे से आ रहे ईंट लदे ट्रेक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर का पहिया प्रेमचंद के सिर को कुचलते हुए निकल गया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेज दिया। जबकि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।


जयप्रकाशनगर ः बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर स्थित मठ योगेन्द्र गिरी चट्टी के समीप रविवार की देर शाम एक टेंपो के पलट जाने से उसमें सवार अधेड़ की मौत पर ही हो गई। बिहार प्रांत के छपरा जिला के मांझी थाना क्षेत्र के मांझी (दक्षिण टोला) गांव निवासी शमशाद (58) अपने घर से रविवार की शाम बलिया जिले के बैरिया बाजार में अपनी पुत्री रजिया के यहां जाने के लिए निकले थे। मठ योगेन्द्र गिरी चट्टी  समीप टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दब जाने से शमशाद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed