{"_id":"4a4a7fc0e6d8c92f4a5c7395677bca7a","slug":"five-blocks-of-the-voters-choose-their-leader-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच ब्लाकों के वोटर आज चुनेंगे अपना नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच ब्लाकों के वोटर आज चुनेंगे अपना नेता
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Mon, 12 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए द्वितीय चरण का मतदान विकास खंड बांसडीह, मनियर, बेरूआरबारी, नवानगर और पंदह में होगा। मतदान सुबह सात बजे से आरंभ होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।
द्वितीय चरण के होने वाले चुनाव में पांचों विकास खंडों में 379 मतदान केंद्र तथा 876 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पांचों विकास खंडों को 12 जोन में विभाजित किया गया है। इसके साथ ही 107 संवेदनशील तथा 177 अति संवेदनशील बूथ चिन्ह्ति किए गए हैं।
जिस पर आला अफसरों ने कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है। इसमें जिपंस के 282 तथा बीडीसी के 2037 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला 512770 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर करेंगे।
विज्ञापन
सोमवार को ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियों को उनकी तैनाती वाले स्थान पर रवाना किया गया। पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी विकास खंडों का भ्रमण किया।