बलिया में ब्लैक फंगस: मरीज का बीएचयू में चल रहा था इलाज, पहले आंख की रोशनी गई, फिर जान
प्रैल में वह कोरोना संक्रमित मिल थे। इसके बाद उन्हें होम आइसोलेशन में रखा वह हालांकि उपचार के बाद ठीक हो गए। 10-12 दिन बाद आंख में दर्द में हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले में अभी कोरोना की कहर से उबर भी नहीं पाए थे कि अब ब्लैक फंगस ने दस्तक दे दी है। ब्लैक फंगस की चपेट में आने से नगर के मिड्ढी मोहल्ला के जटेश्वरपुरी कॉलोनी निवासी 54 वर्षीय अधेड़ की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। उनका इलाज वाराणसी स्थित बीएचयू में कोविड रोगियों के लिए बने अस्पताल में चल रहा था।
जिले के मनियर कस्बा के कम्युनिस्ट मोहल्ला निवासी संजय गहलौत करीब 20 वर्षों से शहर के जटेश्वरपुरी कॉलोनी में मकान बनाकर परिवार समेत रहते थे। बीते अप्रैल माह की 27 तारीख को उनके छोटे लड़के डेविड का तिलकोत्सव था, लेकिन इसके पूर्व ही उनकी तबियत खराब हो गई और वह कोरोना संक्रमित हो गए। इसके बाद बेटे की शादी कैंसिल कर संजय होम आइसोलेशन में चले गए।
हालांकि उपचार के बाद वह ठीक हो गए। इसके बाद बीते 11-12 मई की रात में उनकी बाई आखं में दर्द हुआ। अगले दिन वह एक आंख के अस्पताल में इलाज कराने गए, जहां चिकित्सक ने दवा दी, लेकिन राहत नहीं मिली और 13 मई की रात में उनकी बाई आंख की रोशनी जाती रही। अगले दिन परिजन उन्हें फिर से अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने ब्लैक फंगस की आशंका जताते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।
परिजन उन्हें लेकर बीएचयू के कोविड सेंटर पुहंचे, जहां जांच में संजय को ब्लैक फंगस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बीते शुक्रवार को संजय के संक्रमित आंख का ऑपरेशन होना था, लेकिन अचानक सुगर लेवल बढ़ने के कारण डॉक्टरों ने उसे टाल दिया। शनिवार को उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान मंगलवार को उनका निधन हो गया। वाराणसी में ही मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि उनके बड़े बेटे शिवशक्ति उर्फ बंटू ने दी।
टीडी कॉलेज में बड़े बाबू के पद पर थे तैनात
मनियर के कम्युनिस्ट मोहल्ला निवासी संजय गहलौत जिले के श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात थे। वो अपने पीछे पत्नी प्रमिला देवी (50)के अलावा दो पुत्र व एक पुत्री छोड़ गए हैं। इनके दो पुत्र शिव शक्ति उर्फ बंटू व डेविड एवं पुत्री रूबी है।