फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fire in the electrical substation Ratsar due to disturbance of the incoming panel

विद्युत उपकेंद्र रतसर में इनकमिंग पैनल की गड़बड़ी से लगी आग

Sun, 06 Jun 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Fire in the electrical substation Ratsar due to disturbance of the incoming panel
रतसर। विद्युत उपकेंद्र रतसर के इनकमिंग पैनल में गड़बड़ी होने के कारण शनिवार की रात जोरदार धमाका के साथ आग लग गई। जिसके चलते कस्बावासी रात भर अंधेरे में रहे। 18 घंटे बाद रविवार को अपराह्न बिजली सुचारु होने पर उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

इन दिनों गर्मी के प्रचंड होते ही बिजली आपूर्ति की बदइंतजामी से लोग तंग आ चुके हैं। लो वोल्टेज व अघोषित विद्युत कटौती से लोगों में रोष है। खेती किसानी के लिए बिजली की जब आवश्यकता होती है तो वह नहीं है। वहीं बिजली के अभाव में घरेलू विद्युत उपकरणों के शोपीस बने रहने से लोग रात में सो नहीं पाते हैं। 18 घंटे की जगह बमुश्किल आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बताते चलें कि रतसर विद्युत उपकेंद्र पर लगी मशीनें पूरी तरह जर्जर एवं पुरानी हो गई हैं। आए दिन कोई न कोई फॉल्ट होता रहता है। जिसे दुरुस्त करने में दो से तीन दिन तक लग जाता है और संबंधित क्षेत्र में अंधेरा रहता है। इस संबंध में जेई मनोज वर्मा ने बताया कि जरुरी सामानों की किल्लत होने से ऐसी समस्या है जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed