फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   fire in field

विद्युत तारों की चिंगारी से तीन बीघे गेहूं की फसल राख

Fri, 09 Apr 2021 06:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
fire in field
गड़वार। थाना क्षेत्र के महाकरपुर गांव के समीप एचटी विद्युत तारों से निकली चिंगारी ने तीन बीघा गेहूं की खड़ी फसल को राख कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गंगादयाल पांडेय निवासी देवकली थाना सुखपुरा ने त्रिकालपुर महाकरपुर गांव के बीच लगभग छह बीघा खेत में गेहूं की खेती की थी। इन खेतों के ऊपर से विद्युत विभाग का एचटी तार गुजरा है। शुक्रवार को दोपहर में हवा के झोंके से एचटी तार आपस में टकरा गए और उससे निकली चिंगारी गेहूं के खेत में जा गिरी और आग लग गई। यह देख आसपास के खेतों में फसल की कटाई कर रहे किसान और मजदूरों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और डंडे आदि से आग पर काबू करने का प्रयास शुरू कर दिया। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और आग का फैलाव रोकने में जुट गए। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि इस बीच तीन बीघा में खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed