फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR should be lodged against SI also: Ram Iqbal

एसआई पर भी हो एफआईआर : रामइकबाल

Tue, 09 Sep 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
FIR should be lodged against SI also: Ram Iqbal
इंदरपुर। भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने वीरचंद्रहा ग्राम निवासी अंकुर सिंह पर फर्जी एफआईआर दर्ज करने व झूठी चार्जशीट लगाने वाले तत्कालीन एसआई पर भी एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की है। पूर्व विधायक मंगलवार को फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाले अंकुर सिंह के घर पहुंचे थे। उन्होंने मृतक के माता-पिता को सांत्वना दी। इसके बाद पूर्व विधायक ने अपने फेसबुक के वाॅल पर लिखा है कि अंकुर पर उसी गांव के अनुसूचित जाति के युवक की तहरीर पर फर्जी एफआईआर दर्ज कर लेना पुलिस के गलत रवैये का परिणाम है। जमीन के झगड़े में एससी-एसटी कैसे दर्ज होगा। पुलिस आंख बंद करके एफआईआर दर्ज कर रही है। अंकुर को 26 दिसंबर 2024 को पीटकर घायल कर दिया गया था, उल्टे अंकुर पर ही एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। विपक्षी धमकाते थे। दो लाख रुपये दो तो सुलह कर लेंगे। पूर्व विधायक ने लिखा है कि आश्चर्य है कि पुलिस ने सच्चाई जानते हुए भी एससी-एसटी का केस दर्ज कर लिया। अंकुर ने इसी दबाव में आकर आत्महत्या कर ली। अधिक दोषी नगरा पुलिस है। जिस दरोगा ने फर्जी चार्जशीट दाखिल किया है उसपर भी एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed