फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR copy will be filed immediately

नकल पर तुरंत दर्ज होगा एफआईआर

Wed, 11 Feb 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 11 Feb 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
FIR copy will be filed immediately
यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक बुधवार को जिलाधिकारी यशवंत राव की अध्यक्षता में कुंवर सिंह इंटर कालेज के सभागार में हुई। इस दौरान डीएम ने कहा कि यदि परीक्षा के दौरान कहीं भी नकल की शिकायत पाई गई, तो सीधे प्रधानाचार्य पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी। इसके अलावा पेपर आउट करना, नकल कराने के लिए पैसे की वसूली, स्कूलाें की आपसी सेटिंग जैसी संगीन शिकायत मिली तो कानूनी कार्रवाई के साथ ही मान्यता भी खत्म कर दी जाएगी।
विज्ञापन


कहा कि परीक्षा की गरिमा को बरकरार रखें। प्राय: सुनने में आता है कि जो छात्र कहीं पास नहीं होते, उन्हें जिले में नकल कराकर पास कराया जाता है। यह विद्यालयाें के लिए शर्म की बात है। इसे रोकने की आवश्यकता है। यह समस्या वित्त विहीन विद्यालयों में ही है। इससे जिले के छात्र-छात्राओं का भविष्य खराब हो रहा है। सचेत किया कि इस बार गड़बड़ी मिली तो प्रधानाचार्य पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। नकल विहीन परीक्षा कराने में कोई बाधा डाले तो तत्काल एसडीएम या थानाध्यक्ष को सूचित करें।
विज्ञापन


कहा कि अगर किसी ने पिछले साल सरायभारती वाली घटना को दोहराने का प्रयास किया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। एसपी राजूबाबू सिंह ने कहा कि परीक्षा की शूचिता को बनाए रखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका केंद्र व्यवस्थापक की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस फोर्स आपका सहयोग करेगी। कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर थाने को सूचित करें। इसके पूर्व एडीएम केपी  सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों को उनके दायित्वों के बारे में जानकारी दी और अनुपालन को कहा। बताया कि इस वर्ष हाई स्कूल में कुल 1,07,081 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट में 85,434 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए 322 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा  के दौरान विभागीय सूचनाओं     के आदान-प्रदान करने के      लिए जीआईसी में परीक्षा कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।       इसका नंबर 8874519004 है। इसके अलावा छह सचल दल का गठन किया गया है। इसमें डीआईओएस, डायट प्राचार्य, बीएसए, जीआईसी  प्रधानाचार्य, एबीएसए मुख्यालय अखिलेश झा और नगरा एबीएसए यशवंत   सिंह शामिल होंगे। इस मौके     पर  समस्त एसडीएम, डीआईओएस शिवचंद्र राम, जीआईसी प्रधानाचार्य रामसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed